फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   गांव-गांव धधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियां

गांव-गांव धधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियां

Wed, 23 May 2018 11:15 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
गांव-गांव धधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियां
अवैध शराब - फोटो : SELF
मैनपुरी। जिले में अवैध शराब का निर्माण बेखौफ जारी रही है। खुलेआम खेतों और बाग में दारू की भट्ठियां धधक रही हैं। वहीं कानपुर की घटना के बाद से अफसर भी सक्रिय हो गए हैं। आबकारी और पुलिस विभाग की टीमें शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई हैं।
विज्ञापन


अवैध शराब के निर्माण में मैनपुरी जिला भी पीछे नहीं है। गांव-गांव शराब की भट्ठियां धधकती हैं। कुरावली के गांव अलूपुरा, गोकुलपुर, नगला तुर्क, शहादतपुर, दीन नगरिया समेत काली नदी किनारे बसे दर्जनों गांव में कच्ची शराब बनाने और बेचने का काम होता है।
विज्ञापन


इसके अलावा करहल, किशनी, भोगांव गिहार कालोनी, दन्नाहार, थाना कोतवाली गिहार कालोनी आदि थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार चरम पर है। मैनपुरी में अवैध रूप से बनने वाली शराब आसपास के जिले में काफी पसंद की जाती है। नगला तुर्क में बनने वाली शराब तुर्क ब्रांड के नाम से बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई गवां चुके हैं जान
कच्ची व मिलावटी शराब के इस धंधे ने अभी तक कई लोगों की जान ली है। कुछ वर्ष पूर्व दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव रठेरा निवासी राजेश यादव, बालिस्टर सिंह और केशव यादव की मिलावटी शराब पीने से मौत हो गई थी। वहीं गांव टिंडौली निवासी सुरेश चौहान व एक अन्य की आंखों की रोशनी चली गई थी। कुर्रा क्षेत्र में भी कई लोग मिलावटी शराब पीने से जान गवां चुके हैं। वर्ष 2016 में कुरावली में बनी शराब पीने से ही एटा में तीस लोगों की मौत हुई थी।

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। हररोज पुलिस कार्रवाई भी कर रही है। अवैध शराब का निर्माण और बिक्री किसी भी कीमत नहीं होने दी जाएगी।
ओपी सिंह, एएसपी

30 लीटर कच्ची शराब बरामद
बेवर। थाना क्षेत्र बेवर के गांव घुटारा में अवैध शराब बनाने का कारोबार चरम पर है। थाना पुलिस को बुधवार को मुखबिर की सूचना मिली कि गांव में एक नलकूप की कोठरी में अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। पुलिस ने मौके पर छापा मारा तो आरोपी युवक मौके से भागने में सफल रहा। वहीं मौके से 30 लीटर कच्ची शराब, आधा किलो यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक का नाम उपेंद्र उर्फ गुनू बताया। पुलिस ने दो हजार लीटर लहन भी नष्ट किया।

शराब की भट्ठियां तोड़ी, लहन किया नष्ट
भोगांव। सीओ प्रयांक जैन के नेतृत्व में आबकारी टीम व थाना पुलिस ने गिहार कालोनी में छापामार कार्रवाई की। पुलिस ने यहां से बरामद हुए 20 हजार लीटर लहन को नष्ट किया।

अभियान के दौरान पुलिस ने यूरिया मिलाकर बनाई गई लगभग 20 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। इस दौरान आबकारी इंस्पेक्टर योगेश कुमार प्रथम, मोहम्मद सरफराज आलम प्रभारी निरीक्षक एसआर गौतम एसआई कमल सिंह, सोहनपाल, राकेश कुमार, प्रमोद कुमार मौजूद रहे।


वहीं पुलिस ने गांव नगला सिघई में अवैध शराब के विरुद्घ चलाए गए अभियान के दौरान 50 लीटर अवैध शराब व लगभग चार किलो यूरिया व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने शराब बनाने के आरोप में गांव के उमेश पुत्र हरप्रसाद को बंदी बनाकर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed