फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फिर टूटी माइनर की पटरी, डूबी सैकड़ों बीघा फसल

फिर टूटी माइनर की पटरी, डूबी सैकड़ों बीघा फसल

Sun, 24 Dec 2017 08:22 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:22 PM IST
विज्ञापन
फिर टूटी माइनर की पटरी, डूबी सैकड़ों बीघा फसल
खेतों में भरा पानी। - फोटो : डेमो
मांट (मथुरा)। खुर्रम माइनर की पटरी एक बार फिर टूट गई। इससे सैकड़ों बीघा गेहूं, आलू व लाहा की फसल जलमग्न हो गई। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा बेचारे किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मांट ब्रांच गंग नहर से निकली खुर्रम माइनर शनिवार को फिर से ओवरफ्लो हो गई, इससे पटरी टूट गई। गांव नगला केहरिया, उमरारा एवं हुलासी गढ़ी, नगला बरी, नया नगला आदि गांवों के किसानों के खेतों में पानी भर गया। पटरी टूटने से रतन सिंह, जयपाल सिंह, जवाहर, साहब सिंह, अमर सिंह, काली चरण सहित अन्य दर्जनों किसानों की फसलें जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


रविवार को प्रात: जब किसान खेतों की ओर गए तो पानी भरा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जेसीबी की मदद से टूटी पटरी को बमुश्किल दुरुस्त कराया गया। पीड़ित किसानों ने डीएम से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed