फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तीन दिवसीय पुस्तक मेला आठ दिसंबर से

तीन दिवसीय पुस्तक मेला आठ दिसंबर से

Wed, 01 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय पुस्तक मेला आठ दिसंबर से
‌‌किताबें
एटा। तीन दिवसीय एटा पुस्तक मेले का आयोजन आठ दिसंबर से होगा। आयोजकों के अनुसार इसमें उत्कृष्ट साहित्य के अलावा इस बार प्रतिरोधी सिनेमा एवं प्रेरणादायक चित्र प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


स्वर्गीय बृजपाल सिंह यादव पीईएस स्मृति तृतीय पुस्तक मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन समिति ने इस बार देश भर के 24 से अधिक प्रकाशकों को आमंत्रण भेजा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार इस बार पुस्तक मेले के साथ ही शाम पांच से आठ बजे तक प्रतिरोधी सिनेमा का विशेष आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनचेतना, वंचित व शोषितों को समर्पित प्रेरणादायी चित्रों और कविताओं की गैलरी का भी प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


जेएलएन पीजी कालेज के सेवानिवृत प्राध्यापक प्रो. आचार्य प्रेमीराम मिश्र ने कहा कि गन कल्चर वाले आपराधिक जिले में पुस्तक मेला की पहल सुखद है। पुस्तक मेले में उमड़ने वाली भीड़ और लाखों पुस्तकों की बिक्री नई पीढ़ी के बदलते रुझान का प्रमाण है। गीतकार सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. राकेश सक्सेना का कहना है कि ऐसे आयोजनों से जहां पुस्तकों का महत्व बढ़ रहा है वहीं अच्छी पुस्तकों का प्रभाव नई पीढ़ी पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed