{"_id":"59da2a0d4f1c1b8d698b4b0f","slug":"81507469837-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकर का निर्धारण खुद करेंगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकर का निर्धारण खुद करेंगे लोग
Sun, 08 Oct 2017 07:17 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक
Link Copied
मथुरा। नगर निगम स्वकर प्रणाली लागू करने जा रहा है। कर विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। उसके द्वारा जमीन के क्षेत्रफल के आधार पर टैक्स तय कर दिया जाएगा। इसकी जानकारी गृह स्वामियों को दे दी जाएगी। गृह स्वामी इसके आधार पर स्वयं ही कर निर्धारित कर नगर निगम को भुगतान कर देंगे। महानगर में अब टैक्स इंस्पेक्टर घर-घर नहीं फटकेंगे। गृह स्वामी खुद अपने घर का टैक्स लगाएंगे और नगर निगम को भुगतान करेंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा नई कर प्रणाली लागू की जा रही है। इस कर प्रणाली में नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र को कई हिस्सों में बांटा जाएगा। प्रत्येक हिस्से का अलग-अलग कर होगा। इसके अलावा घर के क्षेत्रफल की रेट तय कर दिया जाएगा। इस क्षेत्रफल के आधार पर किसी भी भवन का कर तय किया जाएगा। नगर निगम द्वारा स्वकर प्रणाली के लिए नगर निगम क्षेत्र का सर्वे कराया जाएगा। इस सर्वे के आधार पर कर प्रणाली तैयार की जाएगी। कर प्रणाली तैयार करने के बाद इसकी बुकलेट बनाई जाएगी। इस बुक लेट का नगर निगम द्वारा बाकायदा कर दाताओं तक पहुंचाया जाएगा ताकि करदाता कर प्रणाली की जानकारी रख सके। फिलहाल यह कर प्रणाली उत्तर प्रदेश के सभी महानगरों में लागू है। कर प्रणाली लागू होने से कर वसूली करने वाले नगर निगम कर्मियों से काम का भार कम हो जाएगा। उनके पास केवल कर वसूलने का काम रह जाएगा। ज्ञात रहे पहले यह कर प्रणाली नगर पालिका में लागू की जानी थी लेकिन उसी समय नगर पालिका को नगर निगम कर दिया गया इसके चलते यह कर प्रणाली लागू नहीं की जा सकी। अब इस पर नए सिरे से काम किया जाना है। इस संबंध में नगर आयुक्त उज्जवल कुमार ने बताया कि नगर निगम इस प्रकार की कर प्रणाली तैयार कर रहा है। अभी इस पर काफी काम होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।