{"_id":"598c9dc64f1c1b8c0d8b468a","slug":"81502387654-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो पर पलटा अनियंत्रित कैंटर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो पर पलटा अनियंत्रित कैंटर, तीन घायल
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बोलेरो पर पलटा अनियंत्रित कैंटर, तीन घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। हाईवे पर कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर निकट से पास से गुजर रही बोलेरो पर पलट गया। हादसे में एक ग्रामीण और दो बोलेरो सवार समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर हटवाकर बोलेरो में फंसे लोगों को निकाला और जिला अस्पताल मे भर्ती कराया। कैंटर पलटने से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस को जाम खुलवाने की खासी मशक्कत करनी पड़ी।
मैनपुरी के करहल चौराहा निवासी संजीव पुत्र हीरालाल और शीलू पुत्र प्रेमसिंह निवासी कडेरा हार बोलेरो में सवार होकर थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव सुन्ना से गुजर रहे थे। तभी अचानक एक कैंटर अनियंत्रित होकर बोलेरो पर पलट गया। हादसे में एक ग्रामीण सुन्ना निवासी रामलड़ैते और बोलेरो सवार संजीव और शीलू दबकर घायल हो गए।
चीखपुकार पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैंटर को हटवाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को आगरा रेफर कर दिया गया। इधर, हादसे के कारण हाईवे पर आधा घंटे जाम के हालात बने रहे।