{"_id":"594963394f1c1bfe2d8b46c0","slug":"81497981753-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक की सुई बदमाश मोनू पर टिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक की सुई बदमाश मोनू पर टिकी
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रिजर्व प्रधान बंदी रक्षक श्रीचंद्र पर हुए जानलेवा हमले में शक की सुई जेल में निरुद्ध बदमाश मोनू पर टिकी है। मामले में एसपी सिटी के अलावा जेल के अधिकारियों ने भी जेल में मोनू से पूछताछ की। पुलिस हमलावरों की तलाश में भी जुटी है। गिरफ्तारी के बाद ही सच सामने आएगा।
रिजर्व प्रधान बंदी रक्षक श्रीचंद्र पर हुए जानलेवा हमले के मामले में नारखी पुलिस ने श्रीचंद्र की तहरीर पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं बंदी रक्षक का हाल जानने के लिए देर रात डीएम नेहा शर्मा भी ट्रामा सेंटर पहुंची थी। बंदी रक्षक से बातचीत करने के साथ ही जेल प्रशासन के साथ पुलिस अधिकारियों को घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए।
वहीं जेल प्रशासन के साथ पुलिस ने घटना के खुलासे और हमलावरों तक पहुंचने के लिए मंगलवार को जेल में निरुद्ध बदमाश मोनू से जेल अधीक्षक एमए खां के साथ एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और अन्य जेल अधिकारियों ने पूछताछ की। जेल अधीक्षक एमए खा का कहना है कि पूछताछ के दौरान मोनू ने घटना में हाथ होने से मना किया है। मोनू का कहना है कि उसके दुश्मन काफी है। इसलिए किसी ने उसका नाम लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया हो।
विज्ञापन
जेल की बैरक नंबर नौ में बंद मोनू, नकुल और सोनू के साथ उनके अन्य साथियों को मंगलवार को अलग अलग बैरकों में बंद कर दिया गया है। इससे आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम देने की प्लानिंग तैयार नहीं कर सके। इसके साथ ही मोनू और उसके भाइयों के साथ उसके साथियों पर निगरानी रखी जा रही है।