फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शादी का झांसा देकर बनाए युवती से अवैध संबंध

शादी का झांसा देकर बनाए युवती से अवैध संबंध

Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर बनाए युवती से अवैध संबंध

विज्ञापन
फिरोजाबाद। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक से युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली लेकिन आरोपी युवक पहले से ही शादीशुदा था। मामले की जानकारी पर युवक और युवती के परिवारीजन न्यायालय पहुंच गए। घटनाक्रम से आहत युवती ने जहर खा लिया। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मूल रूप से फरिहा थाना क्षेत्र निवासी युवती के पिता ट्रक चालक है। चार वर्ष पूर्व युवती परिवारीजनों के साथ शिकोहाबाद में किराये के मकान में रहती थी। प्रतापपुर चौराहे के समीप फोटो की दुकान संचालक युवक से युवती की दोस्ती हो गई। आरोपी युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से अवैध संबंध बना लिए। जानकारी पर युवती ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने अपने साथ रखने की बात कहकर युवती से कोर्ट मैरिज कर ली। जानकारी पर युवक की पत्नी और अन्य परिवारीजनों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद युवक और युवती के परिवारीजन कोर्ट पहुंच गए। इस दौरान आरोपी युवक भाग खड़ा हुआ। वहीं घटना से नाराज युवती के परिवारीजन उसे न्यायालय के बाहर छोड़कर घर चले गए। इससे आहत युवती ने जहर खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवती केा अस्पताल में भर्ती कराया। युवती का कहना है कि युवक उसे रखने के लिए तैयार है, लेकिन उसकी पत्नी रखने के लिए राजी नहीं है। यदि वह परिवारीजनों के पास गई तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed