फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   खराब पड़ा नलकूप, प्यास से गला रहा सूख

खराब पड़ा नलकूप, प्यास से गला रहा सूख

Wed, 01 May 2019 10:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 10:41 PM IST
विज्ञापन
खराब पड़ा नलकूप, प्यास से गला रहा सूख
खराब पड़ा नलकूप, प्यास से गला रहा सूख - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। तन जलाती गर्मी और ऐसे में अगर प्यास बुझाने को पानी भी न मिले तो लोग क्या करें। यही हाल है नगर पंचायत कुसमरा के लोगों का। नलकूल खराब पड़ा हुआ है तो वहीं हैंडपंपों पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। पानी के लिए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गर्मियों में पानी की किल्लत शुरू हो जाती है, लेकिन इससे निपटनेे के लिए नगर निकायों ने कोई प्लान ही नहीं बनाया। इसके कारण लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर की अगर बात करें तो यहां लगे चार नलकूप में से एक नलकूप खराब पड़ा हुआ है। इसके चलते नगर के एक बड़े भाग में लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है।
विज्ञापन


नलकूप से आपूर्ति के अलावा नगर में 325 हैंडपंप भी लगवाए गए थे। लेकिन इनमें से कई हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। इतना ही नहीं एक दर्जन से अधिक हैंडपंप नगर में ऐसे भी हैं, जिन पर दबंगों ने अपना कब्जा जमा रखा है। उन्होंने हैंडपंप खोलकर उसमें सबमर्सिबल डाल ली है। इससे मोहल्ले के लोगों को दूसरे मोहल्ले में पानी भरने के लिए जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में नगर पंचायत प्रशासन ने 15 हैंडपंप रिबोर भी कराए थे। इसके बाद भी कई हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। नगर के बस स्टैंड व जोशी तिराहा पर लगा सरकारी हैंडपंप एक साल से खराब पड़ा हुआ है। बस स्टैंड आने वाले लोगों को पानी के लिए मुश्किल होती है। उन्हें मजबूरन पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। कई बार लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से हैंडपंप सही कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed