{"_id":"5bbba3ca867a55281966c24f","slug":"71539023818-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस के रामेश्वर ने जीती झंडा कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस के रामेश्वर ने जीती झंडा कुश्ती
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
भोगांव (मैनुपरी)। क्षेत्र के गांव रुई में बाबा बरमदेव दंगल में पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। झंडे की कुश्ती में हाथरस के रामेश्वर दयाल ने फिरोजाबाद के सत्यप्रकाश को हराकर जीती। दंगल में कुश्ती जीतने वाले पहलवानों को दंगल आयोजकों ने नकद धनराशि देकर सम्मानित किया।
सोमवार को ग्राम रुई में आयोजित दंगल में बबलू पहलवान एटा ने प्रमोद शमशाबाद को हराकर दंगल की शुरुआत की। दंगल में हाथरस से आए छह पहलवानों का बोलबाला रहा। हाथरस के पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंदी पलवानों से कुश्तियां जीतीं। इस अवसर पर प्रमोद शमशाबाद, अर्जुन हाथरस, भारत मुरैना, मोनू हाथरस, सत्यप्रकाश सहाबर, परमानंद शमशाबाद, अनिल मौजेपुर आदि ने अपनी अपनी कुश्तियां जीतीं। तहसील स्तर पर भोगांव के संजू बजरंगी ने सुरेश गिहार को हराकर तहसील का झंडा अपने नाम किया।
जिले का झंडा उपदेश गिहार ने घिरोर के रमेश पहलवान को हराकर जीता। रेफरी की भूमिका रामदास यादव, रक्षपाल यादव, व रामप्रसाद ने निभाई। विजेता पहलवानों को दंगल आयोजक नगेंद्र भारती ने नकद धनराशि देकर सम्मानित किया। दंगल में ब्लाक सुल्तानगंज की प्रमुख नीतू भारती, मेला आयोजक मृदुल यादव, रामवीर यादव, नीटू यादव, सौरभ यादव, सोनी यादव, केसी यादव, कामता सिंह यादव, दीपक पेंटर, जय सिंह कश्यप, हुंड़ीलाल, अभिनव भारती, आदित्य, रिषु भारती, विजय, अजय, जोगेंद्र, सुखराम मौजूद रहे।