{"_id":"5b23cb974f1c1bc96b8b63ef","slug":"71529072535-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.87 लाख लोगों में टीबी रोगियों की खोज करेंगी 103 टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.87 लाख लोगों में टीबी रोगियों की खोज करेंगी 103 टीमें
Updated Fri, 15 Jun 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। टीबी रोगियों की तलाश में अब स्वास्थ्य कर्मियों की टीमें घर-घर दस्तक देंगी। 2.85 लाख लोगों की काउंसलिंग करेंगी। टीबी के लक्षण पाए जाते हैं तो वहीं पर बलगम परीक्षण होगा। रोग की पुष्टि होने पर निशुल्क उपचार और रोगी को मानदेय भी दिया जाएगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि यह अभियान 17 जून से शुरू हो रहा है। इस अभियान में 2.87 लाख लोगों की जांच और काउंसलिंग की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों की 113 टीमें लगाई गई हैं।
इन टीमों की मानीटरिंग के लिए 23 सुपरवाइजर, सात नोडल चिकित्सक एवं जिला स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। इसके लिए स्लम एरिया, दूरदराज के गांव एवं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों को चुना गया है। सीएमओ डॉ. शेर सिंह ने घर पहुंचने वाली टीम को बेझिझक जानकारी देने की अपील की है।
विज्ञापन
मथुरा में तेजी से बढ़ रही रोगियों की संख्या
मथुरा में टीबी के रोगियों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। हर साल करीब चार हजार नए टीबी के रोगी सामने आ रहे हैं। ये आंकड़ा प्रदेश में कानपुर के बाद दूसरे नंबर का है। टीबी का इलाज सरकारी अस्पताल में निशुल्क है। उपचार शुरू करने के बाद रोगियों को बेहतर आहार के लिए प्रतिमाह पांच सौ रुपये का मानदेय भी दिया जाता है। टीबी से संबंधित सभी जांच और दवाएं भी निशुल्क दी जा रही हैं।
यहां पहुंचेंगी टीमें
बिर्जापुर, तंतूरा, नवादा, आजमपुर, अडुकी, संत कालोनी, गांधी नगर, अकरुर, प्रताप नगर, आयेरा खेरा, नीम गांव, नगला परसादी, बिहारी कालोनी, गिर्राज नगर, गोपाल बाग, बरारी, भाहई, पेलखु, भरना खुर्द, जचौंदा, दो विसा, माडयाथोक, दस विसा, इंद्रा कालोनी, भीम नगर, छोटई मोहल्ला, भीम नगर आदि शामिल हैं।