{"_id":"5b01adec4f1c1be9408b6b64","slug":"71526836716-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लालच में की गई थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लालच में की गई थी महिला
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जैथरा। विगत पांच मई को महिला की हत्या जमीन के लालच में भतीजे ने की थी। मामले में पुलिस ने आरोपी भतीजे समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि महिला सुनहरी देवी की कोई संतान नहंी थी। ऐसे में एक भतीजा उसके पास रहता था, जिसे वह हजारों रुपये खर्च के लिए देती थी। महिला के पास 15 बीघा जमीन भी थी। ऐसे में दूसरे भतीजे को लगा कि चाची अपने हिस्से की जमीन भी भतीजे को दे जाएंगी। ऐसे में महिला की हत्या कर दी गई।
पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल भतीजे सुनील पुत्र महेशचंद्र निवासी नगला अजीत थाना जैथरा और सर्वेंद्र पुत्र राजाराम निवासी पथरा मई थाना कंपिल फर्रुखाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सर्वेंद्र से 315 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद किए।
हत्यारोपी सुनील ने बताया कि जमीन के लालच में उन्होंने अपनी चाची सुनहरा देवी को मार डाला था। चाची के कोई संतान नहीं थीं। चाची अपने भतीजे कुंवरपाल को अपने पास रखने लगीं और उसे लगा कि चाची सुनहरा देवी चाचा के हिस्से की 15 बीघा जमीन भी भतीजे कुंवर पाल को दे देगी। इस कारण उसने सुनहरी देवी की हत्या कर दी। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।