फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीएमओ आफिस पर जडे़ ताले, कर्मचारियों ने की नारेबाजी

सीएमओ आफिस पर जडे़ ताले, कर्मचारियों ने की नारेबाजी

Fri, 16 Feb 2018 08:16 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
सीएमओ आफिस पर जडे़ ताले, कर्मचारियों ने की  नारेबाजी
मथुरा। जनपद में चिकित्साधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के साथ निरंतर की जा रही अभद्रता की घटनाओं को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों का शुक्रवार को आक्रोश फूट पड़ा। कामकाज छोड़ कर्मचारियों ने सीएमओ कार्यालय पर ताले जड़ दिए। धरने पर बैठ जमकर सीएमओ के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


शुक्रवार को करीब साढे़ तीन बजे गोवर्धन सीएचसी प्रभारी मुनीष पोरुष से स्टाफ नर्स के एक माह के अवकाश को निरस्त करने को लेकर संबंधित लिपिक केपी दत्ता से विवाद हो गया। आरोप है कि डा. पोरुष ने स्टाफ नर्स का अवकाश निरस्त कराने के लिए अनैतिक रूप से दबाव बनाते हुए लिपिक से अभद्रता की। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में आक्रोश उत्पन्न हो गया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

संघर्ष समिति के अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों का निरंतर उत्पीड़न किया जा रहा है। टीकाकरण के नाम पर चार कर्मचारियों का वेतन प्रशासनिक अफसरों को गुमराह करते हुए रोक दिया गया है, जबकि जिम्मेदारी चिकित्सकों का वेतन निकाल दिया है। वृंदावन प्रभारी द्वारा आए दिन कर्मचारियों के साथ अभद्रता की जा रही है। इसके विरोध किया गया है। हालांकि शाम पांच बजे सीएमओ डा.शरद कुमार त्यागी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि नियमानुसार कार्यवाही होगी। इस पर धरना खत्म किया गया। इस दौरान रामवीर चौधरी, केके सारस्वत, मोहन लाल मीणा, राजेश कुमार विनोद कुमार, मुकेश अग्रवाल, मुकेश वार्ष्णेय, गायत्रीदेवी, नीरा शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed