फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic diversions implemented on Shri Krishna Janmashtami in Agra

जन्माष्टमी पर ट्रैफिक डायवर्जन: भारी वाहनों की नो एंट्री, इन रास्तों से नहीं गुजरेंगे वाहन; देखें ये रूट प्लान

Fri, 04 Sep 2026 12:08 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 04 Sep 2026 12:08 AM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होने वाले आयोजन और मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। वहीं, शहर के कई मार्गों पर भी ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

विज्ञापन
Traffic diversions implemented on Shri Krishna Janmashtami in Agra
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज है। इस अवसर पर शहरभर के मंदिरों को भव्य तरीके से सजाया गया है। पुलिस लाइन में मंदिर की सजावट की गई है। झांकियां भी सजाई जाएंगी। सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। इसे देखते हुए यातायात प्लान जारी किया गया है। रात 11:00 बजे खुलने वाली नो एंट्री नहीं खुलेगी। इसके अलावा जिन स्थानों पर अत्यधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है, वहां पर यातायात डायवर्जन भी रहेगा। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए 100 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। सभी थाना पुलिस को भी सुरक्षा और यातायात संबंधी व्यवस्था के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


शहर के अंदर यातायात परिवर्तन
- नामनेर पर आयोजित होने वाले जन्माष्टमी मेले के दृष्टिगत सांई की तकिया चौराहा, प्रतापपुरा चौराहा, टैंक चौराहा, कुतलुपुर ईदगाह रोड तिराहा से सभी वाहनों का नामनेर चौराहे की ओर आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

- ईदगाह चौराहे से नामनेर की ओर आने वाले वाहन कुतलुपुर तिराहे से मोहनपुरा, एमजी रोड होकर जा सकेंगे।
- टैंक चौराहे से आने वाले वाहन क्लब चौराहे से प्रतापपुरा, सांई की तकिया चौराहे होकर एवं सुल्तानपुरा, ईदगाह चौराहा से कुतलुपुर तिराहे, मोहनपुरा, एमजी रोड होकर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सांई की तकिया चौराहा, प्रतापपुरा, से ईदगाह की तरफ जाने वाले वाहन क्लब चौराहे से टैंक चौराहा, सुल्तानपुरा होकर जा सकेंगे।
- रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजन के दृष्टिगत कलेक्ट्रेट से तहसील के मध्य एवं तहसील से कलेक्ट्रेट के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- हनुमान मंदिर तिराहे से भी सभी वाहनों का आवागमन तहसील और कलेक्ट्रेट रोड पर प्रतिबंधित रहेगा।
- पंचकुइयां चौराहे से तहसील चौराहे की ओर समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- कलेक्ट्रेट से तहसील होकर जाने वाले वाहन एमजी रोड से ढाकरान, सुभाष पार्क, पंचकुइयां चौराहा होकर जा सकेंगे।
- तहसील से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन पंचकुइयां, सुभाष पार्क होकर जा सकेंगे।

बाहरी डायवर्जन
- मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ को जा सकेगा। इसी प्रकार फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा।
- फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
- अलीगढ़, हाथरस, जलेसर (एटा) की तरफ से आने वाले सभी वाहन टेढ़ी बगिया से रामबाग, एनएच-19 होकर जाएंगे।
- ग्वालियर, जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से जाएंगे।
- फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर इनर रिंग रोड से होकर जाएंगे।
- शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने से जाएंगे।
- फतेहपुर सीकरी की ओर से नगर क्षेत्र में आने वाले भारी वाहन पथौली नहर चौराहे से रोहता चौराहा होकर जाएंगे।
- पथौली नहर चौराहे से वायु विहार तिराहे होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
- अमरपुरा चौराहे से किसी भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
- एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पॉइंटों पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जाएगा।
- रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, अमरपुरा व एनएच-19 पर (रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, आरबीएस. चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा तिराहा) व बोदला चौराहा, एत्मादौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी एवं महानगर आगरा के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।
- शुक्रवार रात 11:00 बजे से खुलने वाली नो-एंट्री नहीं खुलेगी। नो-एंट्री रात में कार्यक्रम समाप्ति तक जारी रहेगी। शाम 4 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक की अवधि में वाहनों को पूर्व से निर्गत किए नो एंट्री पास/अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।

सहायता के लिए करें हेल्पलाइन नंबर पर कॉल
लोगों से अपील की गई है कि वह निर्धारित डायवर्जन रूटों व वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें। यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन कर पुलिस का सहयोग करें। डायवर्जन के दौरान आपातकालीन वाहनों (चिकित्सीय फायर सर्विस) को सकुशल पास कराया जाएगा। किसी भी प्रकार की यातायात संबंधी सहायता, सूचना अथवा आपातकालीन स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 9454 457886 पर कॉल कर सकते हैं। -सोनम कुमार, डीसीपी यातायात


श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा के खड़े इंतजाम किए गए हैं। सेक्टर और जोन में बांटकर सुरक्षा की जाएगी। बड़े मंदिरों में अतिरिक्त संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। इसके अलावा जिन मंदिरों में आयोजन हो रहे हैं, उन पर भी दो-दो पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। ड्रोन कैमरा से भी निगरानी की जाएगी। मंदिर प्रबंधन से भी बात कर ली गई है। उनके सहयोग से भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। -सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed