{"_id":"5a84481c4f1c1b3c718b4ca0","slug":"71518618652-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाणिज्य कर विभाग की टीम से पुलिस की नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाणिज्य कर विभाग की टीम से पुलिस की नोकझोंक
Updated Wed, 14 Feb 2018 08:09 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनशिप (मथुरा)। दिल्ली-आगरा हाईवे के औरंगाबाद चौराहे पर वाहनों से अवैध वसूली की सूचना पर पहुंची रिफाइनरी पुलिस की वाणिज्य कर अधिकारी और उनके चालक से नोकझोंक हो गई। पुलिस वालों ने वाणिज्य कर अधिकारी के चालक की पिर्टाई कर दी। मामला बढ़ने पर पुलिस वाणिज्य कर की टीम को पकड़कर चौकी ले गई। इस मामले में एसएसपी ने दरोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है।
सचल दस्ते के वाणिज्य कर अधिकारी विनय शुक्ला मंगलवार की देररात औरंगाबाद चौराहे पर चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच थाना रिफाइनरी के बाद चौकी प्रभारी शिववीर सिंह, सिपाही अनिल और एक होमगार्ड औरंगाबाद चौराहे पर पहुंच गए। वाणिज्य कर अधिकारी के चालक से चेकिंग के बारे में पूछा तो जवाब सही न मिलने पर दोनों तरफ से नोकझोंक शुरू हो गई। इसी बीच सिपाही ने एक चांटा चालक में मार दिया।
यह देखकर वाणिज्य कर अधिकारी ने विरोध किया तो पुलिस दोनों को चौकी पर ले आई। यह खबर लगते ही वाणिज्य कर विभाग के सचल दस्तों में हड़कंप मच गया। सभी एकत्रित होकर चौकी बाद पहुंचे। यहां से मामला शांत होने के बाद एकत्रित होकर एसएसपी के आवास पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि इस मामले में चौकी प्रभारी शिववीर सिंह और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमांडेंट को लिखा गया है।