फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   अध्यक्ष पद के सात नामांकन दाखिल

अध्यक्ष पद के सात नामांकन दाखिल

Fri, 03 Nov 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अध्यक्ष पद के सात नामांकन दाखिल
कासगंज के अमांपुर में नामाकंन करने जातीं निवर्तमान चेयरमैन सुलोचना गुप्ता
कासगंज। निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला गति पकड़ने लगा है। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 7 नामांकन दाखिल किए गए। जबकि सदस्य पदों के लिए 70 नामांकन दाखिल हुए।
विज्ञापन


कासगंज नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी रजनी साहू पत्नी राजवीर सिंह साहू नामांकन दाखिल किया। उनके साथ रोबिन साहू, गोपाल मराठा, रीतेश जैन,संजीव मराठा, राजकुमार साहू, पुरषोत्तम साहू, शैलेष यादव, सुभाष यादव, सत्यपाल, सोनू, प्रवीन ठाकुर, मौजूद रहे।
विज्ञापन


इसके अलावा सदस्य पद के 7 नामांकन जमा हुए। सदस्य पद के 18 नामांकन की खरीद भी हुई। सोरों सदस्य पद के 7 नामांकन जमा हुए जबकि 9 नामांकन खरीदे गए। बिलराम में सदस्य पद के 2 नामांकन जमा हुए एवं 3 नामांकन खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहावर में अमापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए निर्वतमान चेयरमैन सुलोचना गुप्ता एंव सत्यप्रकाश गुप्ता ने अपने नामांकन दाखिल किए। वहीं सदस्य पद के लिए 2 नामांकन जमा हुए। सहावर में सदस्य पद के 5 नामांकन जमा हुए एवं अध्यक्ष पद के 7 व सदस्य पद के 3 नामंकन खरीदे गए।

पटियाली में ममता मिश्रा उर्फ चचंल मिश्रा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। सदस्य पद के लिए 13 नामंाकन जमा हुए जबकि 4 नामांकन खरीदे गए। सिढपुरा में अध्यक्ष पद का एक नामंकन जमा हुआ एवं सदस्य पद के 12 जमा हुए तथा 14 खरीदे गए।


गंजडुडवारा मे सदस्य पद के 18 नामांकन जमा हुए। अध्यक्ष पद के लिए 6 एवं सदस्य पद के लिए 12 नामांकन खरीदे गए। मोहनपुर के लिए अध्यक्ष पद का एक नामांकन जमा हुआ। अध्यक्ष पद को एक व सदस्य पद को 7 नामांकन खरीदे गए। भरगैन में अध्यक्ष पद का एक नामांकन जमा हुआ जबकि एक खरीदा गया। सदस्य पद के 4 जमा हुए व 3 नामंांकन खरीदे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed