फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वैकुंठ द्वारा में विराजे राधारमणलाल

वैकुंठ द्वारा में विराजे राधारमणलाल

Tue, 20 Jun 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
वैकुंठ द्वारा में विराजे राधारमणलाल
महामहोत्सव का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन। हर वर्ष आयोजित होने वाले वैकुंठ द्वार की झांकी के दर्शन को लालायित भक्तों को ठाकुर राधारमण लाल ने केले के पत्तों, गुलाब, रायबेल और नागचंपा के पुष्पों से बने अलौकिक वैकुंठ द्वार में विराजमान होकर दर्शन दिए।
विज्ञापन


ग्रीष्म निकुंज सेवा महामहोत्सव में सुबह ठाकुरजी की मंगला आरती, शृंगार आरती और राजभोग आरती की गई। राजभोग आरती की राग सेवा गायक राकेश शर्मा ने की। उन्होंने ‘गोविन्द बोलो हरि गोपाल बोलो, दीनन दु:ख हरण देव, संतन हितकारी...’ आदि सुमधुर भजनों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


शाम को ठाकुर राधारमण लाल का विशेष शृंगार करके अलौकिक वैकुंठ द्वार में विराजमान हुए। वैकुंठ द्वार की झांकी और राधारमण लाल की छवि भक्तों को आकर्षित कर रही थी। शाम को राग सेवा आस्था गोस्वामी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने ‘राधारमण मेरी कुटी में पधारौ री, राधारमण की दीवानी बनी जाऊं जी, राधे राधे राधे गोविन्द राधे, श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी’ आदि भजनों की प्रस्तुति दी।


आचार्य श्रीवत्स गोस्वामी ने बताया कि 25 जून जगन्नाथ रथयात्रा वाले दिन ठाकुर राधारमण लाल भक्तों को स्वर्ण रथ पर विराजमान होकर दर्शन देंगे। स्वागत आचार्य अभिनव गोस्वामी ने किया। शयन आरती सुवर्ण गोस्वामी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed