फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   70 thousand farmers, 10 thousand widows may be deprived of pension

70 हजार किसान, 10 हजार विधवाएं पेंशन से हो सकती हैं वंचित

Wed, 23 Mar 2022 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
70 thousand farmers, 10 thousand widows may be deprived of pension
आगरा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से जिले में 70 हजार किसान और विधवा पेंशन से दस हजार निराश्रित महिलाएं वंचित हो सकती हैं। आधार से इनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है। इनका केवाईसी सत्यापन नहीं हो सका है। इस वजह से अगले महीने से किसानों की सम्मान निधि और विधवाओं की पेंशन रुक सकती है।
विज्ञापन

जिले में 3.30 लाख किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं। हर माह 500 रुपये के हिसाब से प्रत्येक चार माह पर दो हजार रुपये किस्त खाते में आती है। इनमें 70 हजार किसान ऐसे हैं जिनका आधार कार्ड मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है। जिला कृषि अधिकारी विनोद सिंह ने बताया कि अप्रैल में इस वर्ष की पहली किस्त उन्हीं किसानों के खातों में जाएगी जिनका केवाईसी हो चुका है। केवाईसी एक तरह का सत्यापन है। इसे किसान किसी भी इंटरनेट कैफे, जनसुविधा केंद्र से करा सकता है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ जिले में करीब 70 हजार निराश्रित महिलाएं विधवा पेंशन लाभार्थी हैं। इनके खाते में हर माह 500 रुपये पेंशन जाती है। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज पुष्कर के मुताबिक करीब 10 हजार निराश्रित महिलाओं ने आधार कार्ड को मोबाइल से लिंक नहीं कराया है। 15 अप्रैल तक लिंक नहीं कराने पर मई महीने की पेंशन रुक जाएगी। उन्होंने कहा जिन लाभार्थियों के आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं हैं वह पहले आधार कार्ड अपडेट कराएं। फिर किसी भी जन सुविधा केंद्र या इंटरनेट कैफे से विभागीय पोर्टल पर केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिवार्य है केवाईसी
किसानों व निराश्रित महिला लाभार्थियों को केवाईसी के रूप में सत्यापन कराना अनिवार्य है। दोनों योजना के लाभार्थियों के लिए 15 अप्रैल तक केवाईसी कराने का मौका है। - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed