फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   7 out of 19 complaints resolved in police station resolution day

Agra News: थाना समाधान दिवस में 19 शिकायतों में 7 का निस्तारण

Sun, 28 Jan 2024 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jan 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
7 out of 19 complaints resolved in police station resolution day
कासगंज। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सुधा वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने थाना सहावर एवं पटियाली में जनता की समस्याओं व शिकायतों को सुना। इस दौरान 19 शिकायतें मिलीं। जिनमें से 7 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान गत थाना समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों और उनके निस्तारण की भी समीक्षा की गई और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर समस्त राजस्व कर्मियों और लेखपालों को निर्देश दिए कि पैमाइश, मेंड़बंदी, भूमि व संपत्ति पर अवैध कब्जा, उत्पीड़न, आपसी विवाद सहित समस्त भूमि विवादों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। ऐसे विवादों को किसी भी दशा में आगे बढ़ने का मौका नहीं दें। छोटे-छोटे स्थानीय विवादों का निस्तारण माह के दूसरे व चौथे शनिवार को आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में कराया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि थाना व तहसील में आने वाले प्रकरणों को कतई लंबित न रखा जाए। ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते ही तत्काल राजस्व और पुलिस की टीमें मौके पर जाकर निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में 12 राजस्व संबंधी शिकायतें थीं और 7 शिकायतें पुलिस से संबंधित थीं। इनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed