{"_id":"5c23bde3bdec2256b421efc8","slug":"61545846243-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा बदलने के आरोप में महिला अस्पताल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा बदलने के आरोप में महिला अस्पताल में हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला महिला अस्पताल में बच्चा बदले जाने के आरोप में हंगामा हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन चिकित्सकों के तर्क के बाद परिजन बगैर किसी आपत्ति के वापस चले गए।
बुधवार को जिला महिला अस्पताल में राया के ग्राम शेरनी नीम गांव निवासी मनोज की पत्नी पिंकी को प्रात: करीब नौ बजे भर्ती कराया गया। परिजनों को 11 बजे बच्चा होने की सूचना दी गई, जबकि परिजनों ने देखा तो प्रसूता के पास बेटी थी। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि उनका बच्चा बदल दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
परिजनों ने सीएमएस के समक्ष भी आरोप लगाए। पुलिस की मौजूदगी में सीएमएस डॉ. बी लाल ने बताया कि बच्चा होने की सूचना दी थी, न कि बेटा-बेटी बताया था। गलतफहमी के कारण यह सब हुआ। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को तीन बच्चे हुए हैं। सभी बेटियां हैं। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया।