Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Nagar Nigam Meeting: 148 Proposals 41 Questions and Renaming of Metro Stations

यूपी: धनतेरस पर बदल जाएंगे इन चौराहों के नाम, आगरा निगम का होने जा रहा अधिवेशन; जानें प्रमुख प्रस्ताव

Thu, 05 Nov 2026 08:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 05 Nov 2026 08:32 AM IST
सार

आगरा नगर निगम सदन का अधिवेशन शुक्रवार दोपहर आयोजित होगा। पार्षदों ने 41 सवाल और 148 प्रस्ताव लगाए हैं, जिनमें सफाई कर्मचारी घोटाले, अधिकारियों के खर्च और ई-टेंडर जैसे मुद्दे शामिल हैं।
 

विज्ञापन
Agra Nagar Nigam Meeting: 148 Proposals 41 Questions and Renaming of Metro Stations
आगरा नगर निगम की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार दोपहर में नगर निगम सदन का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। मेयर ने एजेंडा जारी कर दिया। अधिवेशन में पार्षदों ने 41 प्रश्न और 148 प्रस्ताव लगाए हैं, जिनसे अधिवेशन हंगामेदार होने के आसार हैं। ज्यादातर पार्षदों ने अधिकारियों के मनमाने खर्च, सफाई कर्मचारी घोटाला, ई-टेंडर से जुड़े सवाल उठाए हैं, जिनके अधिकारियों को जवाब देने होंगे।
विज्ञापन


सदन की कार्रवाई के दौरान कार्यकारिणी समिति की पिछली बैठकों के निर्णयों के अनुमोदन के साथ-साथ पार्षदों की ओर से कुल 148 प्रस्ताव लगाए गए हैं। पार्षदों ने नगर निगम में आउटसोर्सिंग कर्मियों की भर्ती, नाला सफाई में अनियमितता, जलभराव, क्षतिग्रस्त सड़कों, टोरेंट पावर की रोड कटिंग और मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों जैसे मुद्दों पर सख्त रुख अपनाया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख चौराहों के नामकरण, महापुरुषों एवं शहीदों की प्रतिमाएं स्थापित करने और प्रत्येक वार्ड को विकास निधि व सफाई कर्मी उपलब्ध कराने की मांगें भी प्रमुखता से उठाई गई हैं।
विज्ञापन



नाम बदलने के ये प्रस्ताव होंगे पेश
- आईएसबीटी पर बनाए गए मेट्रो स्टेशन का नाम सम्राट अशोक के नाम पर किया जाए।

- रामबाग से एत्माद्दौला रोड का नाम लोकतांत्रिक रक्षक सेनानी स्व. रमनलाल अग्रवाल चौक किया जाए।
- शास्त्रीपुरम चौराहे का नाम मातेश्वरी अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर करने का प्रस्ताव।

- रमाडा होटल चौराहे का नाम कल्याण सिंह चौक या हिंदू गौरव चौक रखा जाए।
- अमर होटल तिराहे का नाम तिरंगा चौक किया जाए, यहां तिरंगा स्तंभ लगाया जाए।

- भावना एस्टेट रोड, बाबरपुर रोड का नाम बदलकर जनकपुरी रोड किया जाए।
- कारगिल चौराहे का नाम शहीद हसन मोहम्मद चौराहा करने का प्रस्ताव।

- फतेहाबाद रोड मेट्रो स्टेशन का नाम महाराजा अग्रसेन मेट्रो स्टेशन किया जाए।
- आगरा किला के अमर सिंह गेट पर घोड़े पर सवार वीर अमर सिंह की प्रतिमा लगे।

- शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के नाम पर सुल्तानगंज पुलिया मेट्रो स्टेशन का नाम हो।
- शहीद भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु की प्रतिमाएं दयालबाग, नगला हवेली में स्थापित की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed