Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट का जन्मदिन आज: वनडे में शतकों का अर्धशतक बनाने से लेकर विश्व विजेता बनने तक, कोहली के नाम हैं ये रिकॉर्ड

Thu, 05 Nov 2026 07:17 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 05 Nov 2026 07:17 AM IST
सार

  • भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का आज जन्मदिन है। पांच नवंबर 1988 को जन्में कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं।
  • कोहली की पहचान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होती है।
  • कोहली मौजूदा समय में सिर्फ वनडे प्रारूप में भारतीय जर्सी में नजर आते हैं, लेकिन जब भी वह मैदान पर उतरते हैं, फैंस में उन्हें खेलता हुआ देखने का उत्साह चरम पर होता है। 

विज्ञापन
Virat Kohli Birthday Special From 50+ ODI Centuries to World Champion Glory know all records of former captain
विराट कोहली का जन्मदिन - फोटो : BCCI
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। कोहली अब तक अपने करियर में कई उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं और उनकी गिनती दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में होती है। कोहली 50 ओवर के प्रारूप में शतकों का अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। कोहली ने 2024 में अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 विश्व कप में खिताबी जीत के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले लिया था। इसके बाद उन्होंने टेस्ट प्रारूप को भी अलविदा कहा और वह अब बस वनडे में भी भारतीय जर्सी में नजर आते हैं। आइए कोहली के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके कुछ खास रिकॉर्ड्स...
Trending Videos
Virat Kohli Birthday Special From 50+ ODI Centuries to World Champion Glory know all records of former captain
विराट कोहली - फोटो : ANI
सबसे तेजी से पूरे किए 15000 रन
कोहली के नाम वनडे में सबसे तेज 15000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड है। कोहली ने इसी साल ये मुकाम हासिल किया था। कोहली ऐसा करने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं। कोहली ने 303 पारियों में वनडे में 15000 रन पूरे किए थे। 
Virat Kohli Birthday Special From 50+ ODI Centuries to World Champion Glory know all records of former captain
विराट कोहली - फोटो : ANI
वनडे में जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
कोहली के नाम वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। कोहली ने इस प्रारूप में अब तक 317 मैचों में 15000 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोहली के नाम वनडे में 55 शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने इस मामले में भी सचिन को पीछे छोड़ा था जिन्होंने अपने करियर में वनडे में 49 शतक लगाए थे। कोहली दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 50 ओवर के प्रारूप में 50 से ज्यादा शतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Birthday Special From 50+ ODI Centuries to World Champion Glory know all records of former captain
विराट कोहली - फोटो : ANI
टी20 में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
कोहली ने भले ही अंतरराष्ट्रीय टी20 को अलविदा कह दिया है, लेकिन वह इस प्रारूप में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। कोहली से आगे इस मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम हैं। कोहली के बल्ले से टी20 अंतरराष्ट्रीय में 38 अर्धशतक निकले हैं, जबकि बाबर के नाम 39 अर्धशतक हैं। 
विज्ञापन
Virat Kohli Birthday Special From 50+ ODI Centuries to World Champion Glory know all records of former captain
विराट कोहली - फोटो : ANI
वनडे विश्व कप के पहले मैच में जड़ा था शतक
विराट कोहली ने साल 2011 में वनडे विश्व कप में डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए उस मैच में कोहली ने शतक जड़ा था। अपने विश्व कप के पहले मैच में शतक ठोकने वाले वह पहले भारतीय बन गए थे। वहीं, कोहली के नाम वनडे में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने श्रीलंका और वेस्टइंडीज के खिलाफ इस प्रारूप में 10-10 शतक लगाए हैं।   
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed