{"_id":"6aebed45277b6898190e9f56","slug":"agra-dumper-accident-class-9-student-dies-after-being-trapped-under-truck-for-30-minutes-2026-11-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: डंपर के नीचे फंसी थी छात्रा, आधा घंटे तक तड़पती रही; मौत का ऐसा दृश्य देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: डंपर के नीचे फंसी थी छात्रा, आधा घंटे तक तड़पती रही; मौत का ऐसा दृश्य देख कांप गए लोग
Thu, 05 Nov 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 05 Nov 2026 09:30 AM IST
सार
आगरा के सदर क्षेत्र में आरएमओ तिराहे के पास डंपर की टक्कर से स्कूटी सवार 15 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। पिता उसे कोचिंग छोड़ने जा रहे थे, तभी हादसा हुआ। डंपर में फंसी छात्रा को चालक करीब 15 मीटर तक घसीटता रहा। पुलिस ने आधे घंटे बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के मधु नगर (थाना सदर) स्थित आरएमओ तिराहे के पास बुधवार सुबह लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के डंपर ने स्कूटी सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी। पुत्री स्कूटी सहित डंपर में फंस गई। पिता उछलकर दूर जा गिरे। चालक ने डंपर नहीं रोका और उसे करीब 15 मीटर तक घसीट ले गया। राहगीरों की भी चीख निकल गई। पुलिस के पहुंचने पर आधा घंटे में छात्रा को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
सुदामा पुरम काॅलोनी, सेवला जाट निवासी उमेश सिंह फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी 15 वर्ष की रिया 9वीं की छात्रा थी। वह पढ़ाई के साथ एक कोचिंग में नीट की तैयारी कर रही थी। बुधवार सुबह 7:30 बजे पिता उसे स्कूटी से राजपुर चुंगी स्थित कोचिंग सेंटर लेकर जा रहे थे। वह ग्वालियर हाईवे से होते हुए आरएमओ चौराहे के पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्हें नाैलक्खा की तरफ जाना था। पिता ने स्कूटी को उस तरफ जाने के लिए मोड़ा, तभी पीछे से गिट्टी-डामर के मिक्सचर से लदे डंपर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। उमेश उछलकर एक तरफ गिर गए जबकि रिया डंपर की चपेट में स्कूटी सहित आ गई। वह शोर मचाते रहे लेकिन चालक ने डंपर को नहीं रोका। वह रिया को घसीटता रहा, लोगों के दौड़ाने पर रोककर भाग गया।
हादसे की जानकारी पर परिजन के साथ थाना सदर पुलिस पहुंच गई। एसएन मेडिकल काॅलेज में चिकित्सकों ने रिया को मृत घोषित कर दिया। मां रंजना और छोटी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रंजना बेसुध हो गईं। परिवार की महिलाओं के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। पिता ने बताया कि बेटी पढ़ाई में अव्वल थी। इस वजह से नीट की तैयारी करने लगी थी।
एसीपी सदर अमीषा सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डंपर को कब्जे में ले लिया है। जांच कराई जा रही है। भारी वाहन के प्रवेश पर नो एंट्री में रोक है। यह डंपर किसकी अनुमति से आ रहा था, इसकी जांच कराई जाएगी।