Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   usa Treasury sanctioned indian turkey companies for trade with iran

ट्रंप ने निकाली हार की खीझ?: भारतीय कंपनी पर लगाया प्रतिबंध, तुर्किये के खिलाफ भी एक्शन; जानिए क्या है वजह

Thu, 05 Nov 2026 08:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क अमर उजाला
न्यूज डेस्क अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 05 Nov 2026 08:45 AM IST
सार

अमेरिका द्वारा ईरान पर लगातार आर्थिक दबाव बढ़ाया जा रहा है। इस कड़ी में अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने अब ईरान के तेल व्यापार में मदद करने के आरोप में भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

विज्ञापन
usa Treasury sanctioned indian turkey companies for trade with iran
अमेरिका की भारतीय कंपनियों पर कार्रवाई - फोटो : एआई जनित तस्वीर

विस्तार

अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने बुधवार को ईरान से संबंध रखने के आरोप में भारत और तुर्किये स्थित कंपनियों और कुछ व्यक्तियों पर नए प्रतिबंध लगाए। मंत्रालय ने चेतावनी दी कि वह ईरानी शासन का समर्थन करने वाले किसी भी व्यक्ति या संस्था के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा। ये प्रतिबंध ट्रंप प्रशासन के 'ऑपरेशन इकोनॉमिक आउटकास्ट' का हिस्सा हैं। इस अभियान का मकसद ईरान की उस क्षमता को खत्म करना है, जिसके जरिए वह अमेरिका के साथ युद्ध के लिए तेल बेचकर पैसा जुटाता है।
विज्ञापन


भारतीय कंपनियों के खिलाफ हुई कार्रवाई
अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने पिछले सप्ताह कहा था कि उसकी कार्रवाई से ईरान की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंच रहा है। इसके चलते ईरान की मुद्रा रियाल अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है और देश में महंगाई दर करीब 90 प्रतिशत तक पहुंच गई है। मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि ताजा कार्रवाई भारत में रहने वाले सुनील कुमार शर्मा, उनकी पत्नी जसप्रीत प्रीति शाहिद और दंपति के दो कारोबारों का नेतृत्व करने वाले दो अन्य भारतीय नागरिकों के कथित 'बड़े आपराधिक नेटवर्क' को निशाना बनाकर की गई है। इसके अलावा शर्मा से जुड़ी नौ अन्य संस्थाओं पर भी प्रतिबंध लगाए गए हैं।
विज्ञापन


भारतीय कंपनियों ने किस तरह की ईरान की मदद?
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'भारतीय कंपनियों के जरिए ईरानी तेल की ढुलाई में शामिल प्रतिबंधित जहाजों को गलत पहचान और प्रमाणपत्र मुहैया कराए गए। इनमें ईरानी सेना और उसके सहयोगियों की ओर से संचालित जहाज भी शामिल हैं।' अमेरिकी वित्त मंत्रालय ने ईरान के प्रतिबंधों के दायरे में आए विमानन क्षेत्र को लगातार समर्थन देने के आरोप में तुर्किये स्थित कंपनी फुगो ग्राउंड सर्विसेज इंक पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी भारतीय कंपनियों को अमेरिका ने प्रतिबंधित किया था
यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका ने ईरान की कथित मदद के लिए भारतीय कंपनियों को निशाना बनाया है। इससे पहले भी अमेरिका द्वारा कई भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। कुछ हफ्तों पहले भी अमेरिका ने मुंबई स्थित दो कंपनियों और उनसे जुड़े पांच भारतीय नागरिकों पर ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के कारोबार में शामिल होने के आरोप में प्रतिबंध लगा दिए थे।


अमेरिकी विदेश विभाग ने ईरान से पेट्रोलियम उत्पादों के आयात में मदद करने के लिए 'एसएसपीएल सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड' और 'समुद्र मरीन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड' के खिलाफ कार्रवाई की है। एसएसपीएल सॉल्यूशंस से जुड़े दो लोगों- ध्वनि और निसर्ग वोरा तथा समुद्र मरीन सर्विसेज से जुड़े तीन लोगों- केतन कोचिकर, भूपेंद्रसिंह साहू और हरिश्याम हरिहरन को भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed