{"_id":"5be70ab4bdec22342b7fa210","slug":"61541868212-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रानिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रानिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
Updated Sat, 10 Nov 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
इलेक्ट्रानिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहावर। गंजडुंडवारा रोड पर एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग लग गई। इससे उसमें रखा लाखों रुपये का सामान जल गया। शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
दिलीप कुमार पाठक की गंडुंडवारा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकान है। इसमें एलसीडी व एलईडी टीवी, पंखा, इंवर्टर, सोलर एनर्जी सिस्टम सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स सामान था। उन्होंने शुक्रवार की सांय अपनी दुकान बंद की। रात्रि लगभग 10 बजे दुकान में आग लग गई। जब आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं उठते हुए देखा तो इसकी जानकारी दिलीप को दी। आग की सूचना पर वे दुकान पर पहुंच गए। उन्होंने दुकान के ताले खोला। आस-पास के लोगों ने आग बुझाने के प्रयास किया। काफी देर मशक्कत के बाद लोगों ने दुकान में लगी आग को बुझाया। जब तक आग को बुझाया गया तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान एवं फर्नीचर आदि जल गया। दुकान स्वामी दिलीप ने बताया कि दुकान में लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मामले की तहरीर उन्होंने पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौके का निरीक्षण किया।