{"_id":"5bbe378d867a5528310b1e7d","slug":"61539192717-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर बेचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दिल्ली ले जाकर बेचा
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। शादी का झांसा देकर आरोपी ने युवती को दिल्ली ले जाकर बेच दिया। इसके बाद युवती के साथ गैंगरेप किया गया। शिकायत करने थाने पहुंची पीड़िता के साथ जसरथपुर पुलिस ने मारपीट करते हुए उसके भाई को हवालात में बंद कर दिया। मामले में की शिकायत पीड़िता ने पुलिस कार्यालय पर पहुंच कर एसएसपी से की।
थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती को विगत 26 जून को पड़ोस के गांव निवासी कुछ लोग उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ संकिसा ले गए। यहां से उसे कार से दिल्ली ले जाया गया। आरोप है कि आरोपियों ने उसे दिल्ली के एक होटल में ले जाकर बेच दिया। इसके बाद चार लोगों ने कई दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। आरोपियों के चंगुल से मुक्त होकर वह भाग निकली।
मामले में युवती ने मामले की शिकायत तीन अक्तूबर को एसएसपी कार्यालय पर दर्ज कराई। इस पर जसरथपुर पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों को थाने बुलाया। आरोप है थाने बुलाने के बाद महिला सिपाही ने युवती के साथ मारपीट की और उसके भाई को हवालात में बंद कर दिया। पुलिस ने उसे धमकाते हुए मामले में फैसला करा दिया। ऐसे में बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायत दर्ज कराई।