फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   तीर्थ नगरी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति न होने से रोष

तीर्थ नगरी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति न होने से रोष

Sat, 19 May 2018 11:11 PM IST
Updated Sat, 19 May 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
तीर्थ नगरी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति न होने से रोष
तीर्थ नगरी में निर्बाध विद्युत आपूर्ति न होने से रोष - फोटो : अमर उजाला
सोरों। सभासद संघ के अध्यक्ष भाजपा नेता अमित अनाड़ी के नेतृत्व में शनिवार को एक शिष्टमंडल ने ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा से मुलाकात कर तीर्थनगरी में व्याप्त विद्युत आपूर्ति की समस्याओं और विद्युत अधिकारियों के अशिष्ट व्यवहार की जानकारी दी। इस दौरान एसडीओ को हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

शिष्ट मंडल ने कहा कि तीर्थनगरी मेें प्रतिदिन देश के कोने-कोने से श्रद्धालु अपने पूर्वजों के अस्थि विसर्जन और गंगा स्नान के लिए आते हैं। भगवान वराह, मां गंगा की पवित्र धरा और गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली में विद्युत विभाग द्वारा विशिष्ट श्रेणी की बिजली आपूर्ति की जानी चाहिए। इसके लिए नगर में विद्युत पोल बदले जाएं। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के हल के लिए माह में दो बार कैंप लगवाकर सक्षम अधिकारियों को भेजा जाए। विद्युत की निर्बाध आपूर्ति नहीं होने से लोगों में रोष है। उन्होंने तीर्थनगरी में उपभोक्ताओं के बिल में अनियमितताओं की शिकायत और नए मीटरों की फीडिंग में एसडीओ राजीव कुमार द्वारा उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान करने पर उन्हें तुरंत हटाने की मांग की। इस दौरान नंदकिशोर बैंदेल, अरविंद दुबे, देवीलाल तिवारी, अतुल तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed