{"_id":"5ab14d2f4f1c1bb22a8b46f0","slug":"61521569071-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यालय चमकाने में जुटा निगम प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यालय चमकाने में जुटा निगम प्रशासन
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम प्रशासन दूसरे दिन भी मुख्यालय को चमकाने में जुटा रहा। नगर निगम कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय, पुलिस लाइन, हाइवे, सर्विस रोड पर युद्ध स्तर पर सफाई कार्य किया।
सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस लाइन में होने वाले कार्यक्रम को देखते हुए नगर निगम के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक दलवीर सिंह, स्वच्छता निरीक्षक राजकुमार लवानियां के नेतृत्व में सोमवार से मुख्यालय पर विशेष सफाई अभियान चल रहा है। समय कम और काम अधिक होने से मंगलवार को 14 सफाई कर्मचारी और बढ़ाए गए।
सोमवार को मात्र 10 कर्मचारी लगे थे। 24 सफाई कर्मचारी सुबह से शाम तक जिला मुख्यालय, पुलिस लाइन, हाइवे, सर्विस रोड पर सफाई काम करते नजर आए। नगर आयुक्त जितेेंद्र कुमार, अपर आयुक्त प्रमोद कुमार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हैं। इधर सीएम जिन नौ विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे, उन कार्यों से संबंधित पट्टिकाएं बनवाने में निर्माण विभाग के अधिकारी दिनभर जुटे रहे।