फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फैक्ट्री मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

फैक्ट्री मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Fri, 09 Jun 2017 11:55 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिकों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
फिरोजाबाद। सुहागनगर निवासी मान सिंह की मौत के मामले में लाइनपार पुलिस ने फैक्ट्री मालिकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

विगत एक जून से लापता सुहागनगर निवासी मान सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।

जानकारी पर परिवारीजनों ने फैक्ट्री मालिक पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस द्वारा काईवाई न किए जाने पर पीड़ित परिवारीजनों ने सुहागनगर चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन


लाइनपार पुलिस ने मृतक मान सिंह की पत्नी मुन्नीदेवी की तहरीर पर फैक्ट्री मालिक रोहित कुमार और संजय अग्रवाल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल लाइनपार का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मान सिंह को पुलिस ने एक जून की रात को अस्पताल में भर्ती कराया था। वह सड़क हादसे में घायल हुआ था। इसके चलते उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed