फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   55 Electric Buses will run from today on 20 routes in Agra

Electric Bus: ताजनगरी के 20 रूटों पर आज से दौड़ेंगी 55 ई-बसें, नहीं करना पड़ेगा घंटों तक इंतजार

Fri, 01 Jul 2022 12:10 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 01 Jul 2022 12:10 AM IST
सार

आगरा के लोगों के लिए राहत की खबर है। अब उन्हें अपने गंतव्य तक जाने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। शुक्रवार से 13 ई-बसें पांच रूटों पर बढ़ जाएंगी। 

विज्ञापन
55 Electric Buses will run from today on 20 routes in Agra
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी में 20 रूटों पर शुक्रवार से कुल 55 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नरायच स्थित चार्जिंग डिपो में 60 बसें पहुंच गई हैं। इससे शहर में सिटी बसों के लिए यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी तक 11 रूटों पर 45 ई-बसों का संचालन किया जा रहा था। 

विज्ञापन


शहर में अभी तक 11 रूटों पर 45 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा था। ई-बसों में सबसे ज्यादा सवारियां दयालबाग-भगवान टॉकीज, भगवान टॉकीज से आगरा कैंट के बीच रहती हैं। इन दोनों रूटों पर 20 बसें चलाई जा रही हैं। शुक्रवार से 13 ई-बसें पांच रूटों पर बढ़ जाएंगी। आगरा मथुरा सिटी बस सर्विसेज के डिपो प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस तरह शहर के सभी 20 रूटों पर ई-बसों की संख्या 55 हो जाएगी। अगले सप्ताह से तीन और बसें चलाई जाएंगी। दो बसों को रिजर्व में डिपो में रखा जाएगा। 

विज्ञापन

जुलाई में 40 और बसें पहुंचेगी आगरा 

उन्होंने बताया कि नए रूटों पर शहर के अलावा ईदगाह, बिजलीघर, ताजगंज, सदर बाजार, मधु नगर, सेवला जाट आदि हैं। इन रूटों पर अभी तक पुरानी सिटी बसें संचालित थीं, अब इनके स्थान पर ई-बसें चलाई जाएंगी। डिपो प्रबंधक ने बताया कि जुलाई में 40 और बसें लखनऊ से आगरा पहुंच जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रात की बसों में भी बढ़ीं सवारियां

पिछले माह सिटी बस सेवा प्रबंधन ने रात्रिकालीन ई-बस सेवा शुरू की थी, जो रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक संचालित हैं। इन बसों को बस स्टैंड व रेलवे स्टेशनों पर आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि इन बसों में अब सवारियां बढ़ गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed