{"_id":"5b23cb9a4f1c1ba96e8b829f","slug":"51529072538-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म कर फरार हुआ तोता गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दुष्कर्म कर फरार हुआ तोता गया जेल
Updated Fri, 15 Jun 2018 08:07 PM IST
विज्ञापन
डैमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरसाना (मथुरा)। पुलिस ने दो माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी तोता को पकड़कर जेल भेजा है। वहीं, चार साल के बच्चे से गुरुवार को कुकर्म करने वाले को पकड़ा लिया गया है। आरोपी 15 साल का किशोर है।
बरसाना के एक गांव में एक महिला से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी व्यक्ति गांव से फरार हो गया। पुलिस लगातार उसे ढूंढ रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने दो माह से दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी तोता को दबोच लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी व्यक्ति तोता को जेल भेज दिया गया है। उसने दो माह पूर्व एक गांव की महिला से दुष्कर्म किया था।
उधर, थाना बरसाना के एक गांव में गुरुवार को खाने की चीज का लालच देकर घर पर बुलाकर चार साल के बच्चे से कुकर्म करने वाला 15 साल का किशोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। बरसाना पुलिस ने आरोपी किशोर की डाक्टरी कराकर उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि चार साल के मासूम की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। आरोपी किशोर को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।