फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आग से कृषियंत्र का गोदाम जला

आग से कृषियंत्र का गोदाम जला

Sun, 24 Dec 2017 08:23 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
आग से कृषियंत्र का गोदाम जला
आग - फोटो : डेमो
कोसीकलां (मथुरा)। आगरा दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बठैन गेट पर एक कृषि यंत्र सप्लायर के शोरूम में आग लग गई। आग से करीब 50 लाख की क्षति का अनुमान है। दमकलकर्मियों एवं आम लोगों के सहयोग से आग पर 2 घंटे में काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


दहगांव निवासी विजयपाल का बठैन गेट पर श्री परमहंस एग्रो सप्लायर्स के नाम से कृषि यंत्र एवं पुरजे बेचने का शोरूम एवं गोदाम है। विजयपाल शनिवार की शाम को शोरूम बंद करके गांव गए थे। शनिवार की रात में करीब 11:30 बजे शोरूम से अचानक धुंआ निकलने लगा। शोरूम से धुंआ उठते देख पड़ोस में होटल पर काम करने वाले कर्मचारियों ने इसकी सूचना विजयपाल को दी लेकिन तब तक शोरूम के पीछे बने गोदाम में लग चुकी थी।
विज्ञापन


थोडी देर में आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, ऊंची लपटें निकले लगी। आग से गोदाम में रखे कृषि यंत्र एवं पुरजे जल गए। सूचना मिलने पर पुलिस एवं दमकल पहुंच गई। करीब 2 घंटे के प्रयास के बाद आग पर दमकल एवं आम लोगों के सहयोग से काबू पाया। प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगी प्रतीत हो रही है। विजयपाल का कहना था कि आग से गोदाम में रखे करीब 50 लाख रुपये के कृषि यंत्र का सामान जलने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed