{"_id":"5a394fe44f1c1b8d698c29d4","slug":"51513705444-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा विवि: दो संस्थानों के 107 छात्रों को गणित में मिले‘जीरो’ नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा विवि: दो संस्थानों के 107 छात्रों को गणित में मिले‘जीरो’ नंबर
Updated Tue, 19 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। गणित में जीरो अंक पाने वाले दो संस्थानाें के छात्रों ने मंगलवार को डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। पहले कुलसचिव का घेराव किया, बाद में कुलपति सचिवालय में नारेबाजी की।
विश्वविद्यालय के दाऊदयाल संस्थान के बीएससी चतुर्थ सेमेस्टर में 43 और आरबीएस के एफएमसीए संस्थान के बीसीए द्वितीय सेमेस्टर के 64 छात्रों को गणित प्रश्नपत्र में जीरो अंक मिला है। विद्यार्थी कई बार परीक्षा नियंत्रक के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज करा चुके हैं।
मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बैनर ने पहले कुलसचिव आरपी सिंह को घेरा। छात्राें का कहना था कि इतनी अधिक संख्या में छात्रों को एक प्रश्नपत्र में जीरो अंक नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
कुलसचिव छात्रों को लेकर कुलपति सचिवालय पहुंचे। कुलसचिव अंदर चले गए और छात्र बाहर नारेबाजी करने लगे। कुलपति डा. अरविंद कुमार दीक्षित ने कुछ छात्रों को अंदर बुलाकर बात की। बताया कि पहले प्राप्त शिकायत के बाद संबंधित कापियों को अलग रखवाया गया है।
उसकी जांच भी करा ली गई है। छात्रों की मांग है तो वह एक बार और चेक करा लेंगे। परिषद के विवि संयोजक का कहना है कुलपति उपलब्धियां गिना रहे हैं, छात्रों की समस्याओं का समाधान अभी भी नहीं हो पा रहा है।