फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 18 Dec 2017 11:25 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर सात के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से खेत का बैनामा करने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मैनपुरी के थाना करहल क्षेत्र अंतर्गत मिलिक निवासी जगदीश पुत्र छेदालाल ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें कहा है कि उसका बेटा अरुण कुमार सैंफई में एक शीतगृह में आता-जाता था। जिससे कोल्ड में काम करने वाले जसराना के गांव ग्यामई निवासी वीरपाल पुत्र जयराम से पहचान हो गई।
विज्ञापन


आरोप है कि वीरपाल ने उसके बेटे से खेत लेने की बात कही तो अरुण कुमार ने खेत दिखाने को कहा। वीरपाल अरुण, जगदीश और उसके रिश्तेदारों को लेकर सिरसागंज के गांव रुधावली पहुंचे। यहां भगत सिंह, अनिल कुमार, रामब्रेश सिंह निवासी ग्यामई, अनिल कुमार निवासी सैंदलपुर, विपिन कुमार नगला केहरी और राजेंद्र मिले। उक्त लोगों ने एक खेत दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसे देख कर अरुण और उसके रिश्तेदार तैयार हो गये। दोनों ने छह लाख और 16 लाख रुपये बैनामा के तौर पर दिए। शेष रकम बैनामा कराते वक्त चेक से दी दी गई। सात सितंबर को उक्त लोगों ने फर्जी तरीके से दूसरे खेत का बैनामा कर रुपये ले लिए। जब अरुण और उसका रिश्तेदार खेत पर कब्जा करने पहुंचे, तब जाकर धोखाधड़ी की जानकारी हुई।

इसके बाद उन्होंने थाने में तहरीर दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट के आदेश पर सोमवार को थाना पुलिस ने भगत सिंह, अनिल कुमार, रामब्रेश सिंह निवासी ग्यामई, अनिल कुमार निवासी सैंदलपुर, विपिन कुमार नगला केहरी और राजेंद्रके खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

---------
तीन के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट
शिकोहाबाद। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की है। मामला मोहल्ला पढ़ाव का है। यहां निवासी दरकशां परवीन उर्फ सनी पत्नी आजम ने थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि उसके देवर कासिम से मोहल्ले के ही मुंतजर, अब्दुल कारी,राशिद और तीन चार अन्य लोगों से झगड़ा हुआ था। उक्त लोगों ने उसके घर पर आकर मारपीट की। तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद दरकशां ने न्यायालय का सहारा लिया। कोर्ट ने पुलिस को सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिये हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed