फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   एसपी सिटी ने बताए नारी सुरक्षा के टिप्स

एसपी सिटी ने बताए नारी सुरक्षा के टिप्स

Sat, 09 Dec 2017 11:53 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
एसपी सिटी ने बताए नारी सुरक्षा के टिप्स
उपस्थित विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद। नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को एसपी सिटी राजेश सिंह के निर्देशन में डिग्री और इंटर कालेजों में छात्राओं के मध्य निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। छात्राओं को नारा दिया चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो, डायल करो, अब 1090। छात्राओं ने पुलिस की पहल की सराहना की।
विज्ञापन


डीजीपी के निर्देश पर चार से दस दिसंबर तक चलने वाले नारी सुरक्षा सप्ताह के तहत एसएसपी डा. मनोज कुमार के निर्देश पर एसपी सिटी राजेश सिंह एवं सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह टीम के साथ सुबह से सक्रिय दिखाई दिए। किड्स कार्नर स्कूल, दाऊदयाल महिला पीजी व इंटर कालेज, एमजी इंटर एवं डिग्री कालेज के साथ गर्ल्स कालेजों में महिला सुरक्षा में पुलिस की भूमिका सहित कई विषयों पर निबंध प्रतियोगिता हुई। सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह ने खुद ही निरीक्षण किया।
विज्ञापन


इसी के साथ जलेसर रोड स्थित दाऊदयाल बीएड कालेज में भी थानाध्यक्ष रामगढ़ भानु प्रताप सिंह, उत्तर लोकेश भाटी के ही साथ सीओ सिटी ने छात्राओं को नारी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। रसूलपुर थाने के सामने स्थित माता प्रसाद कलावती देवी इंटर एवं इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्राओं को एसपी सिटी ने नारी सुरक्षा की जानकारी दी। सोशल मीडिया का प्रयोग बड़ी सावधानी से करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेज प्रबंधन की ओर से शिक्षाविद् रामनिवास गुप्ता, अरुणा गौतम के साथ महिला शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। गांधीपार्क स्थित सर्वोदय क्लासेज में छात्राओं को नारी सुरक्षा के बारे में सीओ सिटी डा. अरुण कुमार सिंह ने जानकारी दी। एसपी सिटी ने नारी सुरक्षा को चलाए जा रहे अभियान का मकसद बहनों एवं बेटियों को अपनी सुरक्षा के प्रगित जागरूक करना है।


लाइनपार क्षेत्र में एसएचओ तेजबहादुर सिंह चंदेल ने महात्मा गांधी टीचर्स ट्रेनिंग कालेज एवं महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं से कहा 1090 पर कोई दिक्कत हो शिकायत दर्ज कराएं। उनके नाम को गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed