{"_id":"59d3bfab4f1c1bcd538b59e6","slug":"51507049387-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सज धज कर तैयार करवाचौथ का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सज धज कर तैयार करवाचौथ का बाजार
Updated Wed, 04 Oct 2017 05:32 PM IST
विज्ञापन
मार्केट में साड़ियों की खरीददारी करती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा।
सजना के लिए सजने की तैयारी शुरू हो चुकी है। रविवार को करवा चौथ है। इसके लिए बाजार भी सजधज चुका है। खासकर लाल रंग की साड़ी की सबसे ज्यादा मांग रहती है।
फिल्मों और टीवी सीरियल के कारण त्योहार का क्रेज भी बढ़ा है। इस बार बाजार भी क्रेज को भुनाने की तैयारी में है। साड़ियों से लेकर ज्वैलरी, पूजा थाल, शृंगार का सामान सभी की वैरायटी बाजार में उतारी गई है। मार्केट में साड़ियों की स्पेशल वैरायटी आई है। दुकानों के अलावा बुटीक पर भी डिमांड आ गई है। साड़ी विक्रेता विकास जैन विक्की बताते हैं कि करवाचौथ में लाल रंग की साड़ी, सूट की सबसे ज्यादा मांग है। शिफॉन, जॉर्जट की साड़ियां आई हैं।
मेहंदी वाले, ब्यूटी पार्लर, चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी महिलाओं और युवतियां की भीड़ दिख रही है। शहर में कॉस्मेटिक के सामान की 100 से अधिक दुकानें हैं। जहां करवा चौथ पर्व पर करोड़ों का कारोबार होता है।