{"_id":"598c9dbe4f1c1b8a068b46d1","slug":"51502387646-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों की शुरू हुई स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों की शुरू हुई स्क्रीनिंग
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग शुरू हो गई है। विभागों में स्क्रीनिंग के दायरे में आने वाले कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका और रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग में तेजी से सफाई कर्मचारियों, ग्राम पंचायत सचिवों और एडीओ पंचायत की कुंडली खंगाली जा रही है।
योगी सरकार ने पिछले दिनों 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराने के निर्देश दिए थे। सरकार का मानना है कि 50 वर्ष से अधिक उम्र के कर्मचारी काम करने में रुचि कम दिखाते हैं। ऐसे कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर जिले में कवायद तेज हो गई है। जिला पंचायती राज, कार्मिक विभाग समेत तमाम विभागों में कर्मचारियों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। जिला पंचायत राज विभाग में तीन एडीओ पंचायत 50 उम्र से अधिक वर्ष के पार हो गए हैं।
इनकी सेवा पुस्तिका की विभागीय जांच चल रही है। साथ ही सफाई कर्मचारियों और ग्राम पंचायत सचिवों की सूची तैयार की जा रही है। स्क्रीनिंग के चलते लापरवाह कर्मचारियों की दिक्कत बढ़ती जा रही है। कर्मचारी संतोष ने कहा कि 50 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कराकर सरकार कर्मचारियों का हौसला तोड़ रही है। विभागों को दुरुस्त करने लिए पहले भर्तियां की जानी चाहिए। डीपीआरओ ने बताया कि शासन के निर्देश मिलने के बाद स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। कर्मचारियों की सूची तैयार करके शासन को भेज दी जाएगी।