फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ससुराल आए युवक ने खुद को गोली मारी, मौत

ससुराल आए युवक ने खुद को गोली मारी, मौत

Wed, 09 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक ने खुद को गोली मारी, मौत
demo pic - फोटो : demo
सहावर (कासगंज)। ससुराल मोहनपुर आए युवक ने पत्नी से विवाद हो जाने पर खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। समाचार लिखे जाने तक उसका शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था।
विज्ञापन



संजीव पुत्र कोमल सिंह निवासी मानधती एका फिरोजाबाद की शादी तीन साल पहले रजनी पुत्री वीरेंद्र निवासी मोहनपुर के साथ हुई थी। उसकी पत्नी अपने मायके आए हुई थी। संजय उसे बुलाने के लिए ससुराल आया। उसने पत्नी से घर चलने को कहा। इस बात पर कहासुनी हो गई। कहासुनी होने से वह काफी क्षुब्ध था। उसने घर से बाहर निकलकर साथ लाए तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली उसके पेट में लगी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने उसे चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। ससुर व अन्य परिजन उसे अलीगढ़ ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



मामले की सूचना उसके परिवारीजनों को दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने अपने आप को गोली मार ली। इस मामले में परिवारीजनों की ओर से कोई तहरीर मिलती है तो पुलिस आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिवारीजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed