{"_id":"619ea53e8c81d44e562030cb","slug":"45-minute-mockdrill-on-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा : ताजमहल पर 45 मिनट की मॉकड्रिल ने अटकाईं पर्यटकों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा : ताजमहल पर 45 मिनट की मॉकड्रिल ने अटकाईं पर्यटकों की सांसें
Thu, 25 Nov 2021 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:19 AM IST
विज्ञापन
एनडीआरएफ की मॉकड्रिल
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को ढलते हुए सूरज की लालिमा लिए ताजमहल को एकटक निहारने में जब सैलानी व्यस्त थे तो एकाएक एनडीआरएफ के बचाव दल ने मीनारों, दीवारों से रस्सी बांधकर स्ट्रेचर से लोगों को नीचे उतारना शुरू किया। कुछ जवान दौड़े और लोगों को पीठ पर लेक र चले तो पर्यटकों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
एक ही सवाल उठा कि आखिर क्या हो गया। चंद पलों में ही पता चल गया कि भूकंप और आग से बचाव के लिए एनडीआरएफ की यह मॉकड्रिल है। 45 मिनट तक चले मॉकड्रिल में एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस, सीआईएसएफ और पुलिस ने संयुक्त रूप से हिस्सा लिया।
विज्ञापन