फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   45 doctors and workers found absent at health centers, salary withheld viral

Agra News: तीन स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 चिकित्सक व कर्मी मिले अनुपस्थित, वेतन रोका

Wed, 09 Aug 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 09 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
45 doctors and workers found absent at health centers, salary withheld viral
कासगंज। मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजीव अग्रवाल ने जिले के सहावर, पटियाली एवं गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वही लापरवाही सामने आई। स्वास्थ्य केंद्रों पर 45 चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित मिले। इनके वेतन रोकने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने सहावर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्वास्थ्य केंद्र पर सबसे अधिक अनियमितता देखने को मिली। इस स्वास्थ्य केंद्र पर 32 चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इनके वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। अस्पताल पर एक नवजात ने जन्म लिया, उसकी हालत को गंभीर देखकर तुरंत जिला अस्पताल रेफर करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र पर 9 चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी पाई गई। सफाई व्यवस्था को ठीक करने के निर्देश दिए गए। अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। पटियाली स्वास्थ्य केंद्र पर 4 चिकित्सक व कर्मी अनुपस्थित पाए गए। इन सभी का वेतन रोकने की कार्रवाई की गई। सीएमओ ने बताया कि सभी अनुपस्थित कर्मियों ने स्पष्टीकरण मांगा गया है। अगस्त माह के वेतन आहरण पर रोक लगाई गई है। जवाब आने के वेतन आहरण पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed