{"_id":"5b01ab174f1c1b2b118b50f7","slug":"41526835991-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान के ताले तोड़कर 16 लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान के ताले तोड़कर 16 लाख की चोरी
Updated Sun, 20 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अवागढ़। व्यापारी के बंद मकान के ताले तोड़कर चोर तीन लाख 67 हजार रुपये की नकदी और करीब बारह लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। रविवार तड़के घर लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने भी जांच की। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
कस्बा अवागढ़ के मैन बाजार निवासी ओमप्रकाश गुप्ता अपने के चार बेटों उर्वेश, मुनेश, दुर्गेश और चंचल के साथ रहते हैं। ओमप्रकाश और उनके पुत्रों का गारमेंट, हलवाई और परचून का काम है। शनिवार शाम ओमप्रकाश अपने पूरे परिवार के साथ घर पर ताला लगाकर आगरा में रामप्रकाश गुप्ता के यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। देर रात चोरों ने मकान के ताले तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और घर से तीन लाख 67 हजार रुपये की नकदी और करीब 12 लाख रुपये सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।
रविवार तड़के परिवार लौटा तो घर के ताले टूटे देखकर होश फाख्ता हो गए। जानकारी पर आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने घटना की जानकारी अवागढ़ पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुला लिया। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
----------
पुलिस खंगाल रही खुफिया कैमरे
अवागढ। व्यापारी के घर चोरी की बड़ी घटना के बाद पुलिस सतर्क हो गई और खुलासे के प्रयास में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास मुख्य मार्ग पर लगे सीसीटीवी से बदमाशों सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
----------
पहले की चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं
अवागढ़। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर सकी है। बता दें कि दस मई की रात को अनंदपुर निवासी योगेश, राजवीर, रहीशपाल के घर से करीब दस लाख रुपये की चोरी हो गई थी। वहीं सहनऊआ स्थित शिव मंदिर से कीमती मूर्तियां चोरी की घटनाएं हो चुकी है। इन घटनाओं में से किसी भी घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है।