{"_id":"5afc68234f1c1bea408b5c86","slug":"41526491171-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराई नीलगाय, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराई नीलगाय, युवक की मौत
Updated Wed, 16 May 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/एका। थाना एका क्षेत्र में फतेहपुर भट्ठा के पास तेज रफ्तार बाइक नीलगाय से टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका भाई घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा है।
थाना एका के ग्राम मोहब्बतपुर के निवासी सुखवीर सिंह (36) अपने भाई श्यामवीर के साथ एटा जिले के अवागढ़ बसुंधरा से होते हुए घर लौट रहा था। फतेहपुर भट्टा के समीप पहुंचते ही तेज रफ्तार बाइक सामने से नीलगाय से टकराने के बाद काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
हादसे में सुखवीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई श्यामवीर गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।