{"_id":"59da680d4f1c1bd0538b6722","slug":"41507485709-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों को निपटाने में अधिकारी पिछड़े तो रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों को निपटाने में अधिकारी पिछड़े तो रोका वेतन
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। फरियादियों की शिकायतों के निपटारे में जिले के अधिकारी पिछड़ गए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से लेकर डीएम और राजस्व विभाग की शिकायतों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री कार्यालय से की गई समीक्षा में जिला भी पिछड़ गया है। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए सभी अधिकारियों का वेतन रोक दिया है।
जनता की शिकायतों के निपटारे के लिए जनसुनवाई पोर्टल बनाया गया है। इस पर आने वाली शिकायतों की सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय के माध्यम से निगरानी की जाती है। आलम यह है कि जिले में एक अप्रैल से मुख्यमंत्री कार्यालय को संदर्भित की गईं 1221 शिकायतों में 35, कार्यालय वार आईं 2342 शिकायतों में 45, डीएम के पास आईं 9989 में 36 और राजस्व की 33 में से सिर्फ तीन शिकायतों का ही निस्तारण हो सका है।
समीक्षा के अनुसार शिकायतों के निपटारे में जिला अगस्त माह में 24वें नंबर पर था, जो सितंबर में खिसक कर 50वें नंबर पर आ गया है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। डीएम अमित किशोर ने कहा है कि शिकायतों का निपटारा नहीं होने तक किसी भी अधिकारी को वेतन जारी नहीं किया जाएगा। इसे लेकर विभागों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
इनका रुका वेतन
एसडीएम अलीगंज, सीडीओ, एडीएम प्रशासन, डीएसओ, एलडीएम, एसडीएम एटा, पीडी डीआरडीए, तहसीलदार एटा, एडीएम वित्त एवं राजस्व, डीपीआरओ, डीडीओ, डीएओ, बीडीओ अलीगंज