फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अविश्वास प्रस्ताव के बाद मारहारा में हुआ मतदान, परिणाम का इंतजार

अविश्वास प्रस्ताव के बाद मारहारा में हुआ मतदान, परिणाम का इंतजार

Mon, 04 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव के बाद मारहारा में हुआ मतदान, परिणाम का इंतजार
अविश्वास प्रस्ताव के बाद मारहारा में हुआ मतदान, परिणाम का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
मारहरा/एटा। अविश्वास प्रस्ताव के बाद ब्लॉक मारहरा में चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए। वहीं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख ने प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए चुनाव का बहिष्कार कर दिया। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान कराया। इस दौरान करीब 45 बीडीसी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब दस बजे वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों के साथ सभागार में पहुंच गए। जबकि अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए रंजीत कुमार राजू आर्या करीब साढ़े 11 बजे अपने समर्थक बीडीसी सदस्यों को बस में लेकर मारहरा ब्लॉक पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे दोनों पक्षों को सभागार में बैठाकर एसडीएम सदर संजीब कुमार ने सहमति बनाने की कोशिश की। मगर जब दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनी तो चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार अपने समर्थित बीडीसी सदस्यों को लेकर सभागार से बाहर आ गए। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। इसके बाद उन्होंने अपने समर्थको सहित मतदान का बहिष्कार कर दिया। बावजूद इसके चुनाव अधिकारी धनंजय जैसवाल और एसडीएम सदर संजीव कुमार ने चुनावी प्रक्रिया को पूरा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जेल से वोट डालने के लिए पहुंचा एक सदस्य
मारहरा ब्लॉक के लोधा मई गांव निवासी बीडीसी मीरा देवी दहेज हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रही है। उन्हें पुलिस कस्टडी में मारहरा ब्लॉक लेकर पहुंची। जहां उन्होंने अपने मत का प्रयोग किया। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों को एक बीडीसी सदस्य के लिए करीब दो से तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।
छह सितंबर के बाद घोषित होगा परिणाम
मारहरा ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पिछले दिनों हाईकोर्ट पहुंचे थे। जहां उन्होंने ब्लॉक के 18 सदस्यों पर शपथ से लेकर तीन बैठकों में शामिल न होने का आरोप लगाते हुए सदस्यता से निष्कासित करने की मांग की। इस पर न्यायालय मेें सभी सदस्यों ने अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। मामले में छह सितंबर को सुनवाई की तारीख है। इसलिए न्यायालय ने साफ कर दिया था कि चुनाव तो निर्धारित तारीख में करा दिया जाए। मगर परिणाम छह सितंबर के बाद घोषित किया जाए।
सभागार में हुई गर्मागर्मी
जिस वक्त एसडीएम और चुनाव अधिकारी दोनों पक्षों में सहमति बनाने की कोशिश कर रहे थे। उस दौरान सभागार में दोनों पक्षों में गर्मागर्मी शुरू हो गई, जिसे किसी तरह प्रशासनिक अधिकारियों ने संभाला।
मारहरा ब्लॉक में अविस्वास प्रस्ताव के बाद मतदान
अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी की स्थगित
ब्लॉक सभागार में आयोजित अंत्योदय मेला और प्रदर्शनी को अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुए मतदान को लेकर स्थगित कर दिया गया था। हालांकि मेले और प्रदर्शनी को लेकर तमाम लोग सुबह से ही ब्लॉक पहुंचने लगे थे। मगर उन्हें चुनाव के चलते मायूस होकर लौटना पड़ा।

- ब्लॉक के बाहर समर्थकाें का रहा जमाबाड़ा
वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार और अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए रंजीत कुमार राजू आर्या के समर्थक सुबह से ही ब्लॉक के बाहर जुटने लगे थे। जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को पसीना बहाना पड़ा। मतदान पूरी तरह शांतिप्रिय तरीके से संपन्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed