फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   saraapha vyaapaaree kee hatya ke virodh mein band raha baajaar

सराफा व्यापारी की हत्या के विरोध में बंद रहा बाजार

Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
saraapha vyaapaaree kee hatya ke virodh mein band raha baajaar
सराफ की हत्या के ‌व‌िरोध में बाजार बंद - फोटो : amar ujala
बेवर/भोगांव/करहल/किशनी (मैनपुरी)। गुरुवार रात भोगांव में सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या और लूट की घटना के बाद शुक्रवार को जिले भर में सराफा बाजार व अन्य दुकानें भी बंद रहीं। व्यापारी संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना की निंदा कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा दिए जाने व आए दिन हो रही घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


भोगांव में सराफा व्यापारी की हत्या और लूट की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। शुक्रवार को क्षत्रिय स्वर्णकार सभा एवं मंदिर कमेटी हनुमान जी महाराज करहल रोड अध्यक्ष सुशील वर्मा के साथ अन्य पदाधिकारियों ने डीएम यशवंत राव को ज्ञापन दिया। इसमें जल्द से जल्द घटना का खुलासा, माल की बरामदगी, सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस दिलाए जाने, बाजार में सुरक्षा की मांग की।
विज्ञापन


अगर जल्द खुलासा नहीं हुआ तो अनिश्चितकालीन आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष उपदेश यादव के नेतृत्व में व्यापारी डीएम से मिले। ज्ञापन में कहा कि घटना को लेकर व्यापारियों में आक्रोश है। खुलासा नहीं हुआ तो पूर्ण रूप से बाजार बंद कर जाम लगाएंगे। इस मौके पर राहुल चंदेल, दीपक वर्मा, विनीत सिसौदिया, राजू वर्मा, दिनेश यादव, छोटू खान, निशांत वर्मा आदि मौजूद थे। वहीं बाजार बंद रख व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेवर में घटना के विरोध में व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर शीघ्र ही घटना का खुलासा करने की मांग की। बेवर में 24 मई को व्यापारी सर्वेश पाल से लूट व गोली मारने वालों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। सराफा संगठन अध्यक्ष मनोज दीक्षित, रजनेश वर्मा, किशन वर्मा, सुशील कुमार, विजयपाल, राजीव मिश्रा, अशोक गुप्ता ने व्यापारियों पर हो रहे हमलों पर चिंता व्यक्त की है।


किशनी में सराफा व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखे। एक प्रतिष्ठान पर बैठक कर मृतक राजेश वर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद व्यापारी अनशन पर बैठ गए। सुरेंद्र वर्मा का कहना था कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते वह अपना विरोध दर्ज कराते रहेंगे। व्यापारी सुभाष यादव, सुभाष वर्मा, हरिशंकर शाक्य, जयवीर सिंह यादव, सर्वेश गुप्ता, महेश वर्मा, संजय वर्मा, नरेश वर्मा, देवकीनंदन वर्मा, अशोक वर्मा आदि मौजूद थे। वहीं करहल, घिरोर, कुरावली आदि थाना क्षेत्र में भी व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रतिष्ठान बंद रखे। घटना के जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed