फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   34 players of the district selected for state level

Agra News: जिले के 34 खिलाड़ी राज्य स्तर के लिए चयनित

Thu, 14 Aug 2025 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Aug 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
34 players of the district selected for state level
फोटो05कासगंज में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित  मंडलीय जूड़ो प्रतियोगिता में मंडल के चय
कासगंज। मंडल स्तरीय जूडो प्रतियोगिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। इसमें कासगंज का दबदबा रहा और जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अपने-अपने वर्गों में 38 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए। इनमें सबसे अधिक कासगंज के 34 खिलाड़ी शामिल हैं। बालक एवं बालिका वर्ग में विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। राज्य स्तर के लिए चयनित 38 खिलाड़ियों में 34 कासगंज, तीन हाथरस और एक खिलाड़ी अलीगढ़ का शामिल है। अंडर-14 बालक वर्ग में हाथरस के रिषभ और समर, कासगंज के प्रथम चौहान प्रियांशु, सूर्यांश, नवीन प्रथम स्थान पर रहे। अंडर-17 वर्ग में कासगंज के राजवीर, नवयंस, आर्यन कुशवाह, राहुल, राम, तन्मय, देव कुशवाह विजयी रहे। अंडर-19 वर्ग में हाथरस के मुबारिक, कासगंज के प्रतीक, विकास, मनजीत, तरुण विजेता बने। अंडर-14 बालिका वर्ग में कासगंज की अनन्या, नीलम, कनक, तनिष्का, अदिती पाल, नंदनी, अलीगढ़ की राखी विजयी रहीं। अंड-17 वर्ग में कासगंज की करिश्मा, नेहा, सलोनी, छाया, भारती, महक सोनी विजेता बनीं। अंडर-19 वर्ग में बुलबुल, अनु, मधु, सुगंध, गुडिया, प्रतिज्ञा और निकुंज विजेता रहीं। प्रधानाचार्या प्रियंका गुप्ता ने सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इससे पहले जिला क्रीडा प्रभारी समीक्षा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न जिलों के खेलकूद प्रशिक्षक और सहित आयोजन से जुड़े अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed