फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   316 patients found infected with fever in four villages

Agra News: चार गांव में 316 मरीज मिले बुखार से संक्रमित

Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
316 patients found infected with fever in four villages
कासगंज। जिले में बारिश के मौसम के चलते हो रहे जलभराव के बाद संक्रामक रोगों का कहर तेजी से फैल रहा है। गंजडुंडवारा क्षेत्र में बुखार से पीड़ित एक महिला की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत हो गई। संक्रामक रोगों की चपेट में आए चार गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम की जांच में 316 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। ढोलना क्षेत्र के ग्राम बहादुर पुर में एक दिन पहले एक शिशु की मौत हो जोन पर सीएमओ ने गांव में जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गंजडुंडवारा के ग्राम अलेहपुर निवासी रेखा (40) काे बुखार की शिकायत होने पर परिजन उसे इलाज के लिए दिल्ली ले गए। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस गांव में बुखार का जबरदस्त प्रकोप है। विभाग की टीम ने गांव में जाकर 90 मरीजों का परीक्षण किया। मरीजों की डेंगू मलेरिया की जांच के लिए सैंपल लिए। जिसमें एक मरीज में एनएस 1 ( नॉनस्ट्रक्चरल प्रोटीन 1) की पुष्टि हो गई। अब मरीज में डेंगू की पुष्टि के लिए एलिसा टेस्ट (एंजाइम-लिंक्ड इम्यूनोएसे) जांच की जाएगी। इसी गांव के समीपवर्ती गांव मिल्की में भी बुखार का जबरदस्त प्रकोप है। इस गांव में जांच को पहुंची चिकित्सकों की टीम को 70 मरीज बुखार पीड़ित मिले। इन मरीजों की मलेरिया एवं डेंगू जांच को सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

ग्राम बहादुरपुर में बुखार का जबरदस्त प्रकोप है। इस गांव में एक दिन पहले बुखार से प्रियांशु (6 माह ) पुत्र सुभाष की मौत हो जाने के बाद विभाग की टीम जांच के लिए गांंव पहुंची। डा. पीएस वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम की जांच में 86 मरीज बुखार से पीड़ित मिले। 12 मरीजों में चर्म रोग एवं एक मरीज में आंख की समस्या पाई गई।60 मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच की गई। इसी के समीपवर्ती गांव भामों में जांच को पहुंची टीम ने मरीजों का परीक्षण किया। गांव में बुखार से 60 मरीज पीड़ित मिले। इसके अलावा चर्म रोग के 10 तथा आंख का एक मरीज मिला। 12 मरीजों की मलेरिया व डेंगू की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने शुरू कराई फागिंग
ग्रामीण क्षेत्रों में फैल रहे बुखार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने फागिंग करना शुरू कर दिया है। प्रभावित ग्रामों के अलावा जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, एसपी, एसडीएम कार्यालय एवं आवास परिसर क्षेत्र में फोगिंग कराई गई।


जिले में बुखार से प्रभावित ग्रामों में टीम लगातार जांच को पहुंचेंगी। इसके साथ ही फोगिंग का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। डा. राजीव अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed