{"_id":"5bbba3c4867a5528230b7abc","slug":"31539023812-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार रुपये नहीं देने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार रुपये नहीं देने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई को भेजा जेल
Updated Tue, 09 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात पुलिस ने दस हजार रुपये न देने पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष के भाई को तमंचा तस्करी के झूठे आरोप में जेल भेज दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है। एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी क्राइम को सौंपी है।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम सेवक पहलवान ने बताया कि थाना कोतवाली देहात पुलिस ने अगस्त माह में अवैध हथियार चलाने वाले कुछ लोग पकड़े थे। इस दौरान कोतवाली पुलिस ने उनके भाई को मामले में नामित कर दिया। हालांकि उनका भाई सत्यवीर तमंचा तस्करी का काम नहीं करता है। जानकारी पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने सीओ सिटी से शिकायत दर्ज कराई ।
आरोप है कि सीओ ने सत्यवीर को गलत फसाने के लिए विवेचक एसआई शिववीर सिंह से कहा। इसके बाद चौकी प्रभारी शिववीर सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पास आए और भाई को बचाने के लिए दस हजार रुपये थाना प्रभारी शेर सिंह के नाम से मांगे। आरोप है थाना प्रभारी के नाम पर मांगे रुपये देने से भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामसेवक ने मना कर दिए तो थाना प्रभारी ने सत्यवीर को पकड़कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष ने एसएसपी आशीष तिवारी से मामले की जांच कर पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने मामले की जांच एएसपी क्राइम को सौंपी है।