{"_id":"5b912afb867a557fee025724","slug":"31536240379-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुस्साए सवर्ण सड़क पर उतरे, जाम लगाया, बंद रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुस्साए सवर्ण सड़क पर उतरे, जाम लगाया, बंद रहे बाजार
Updated Thu, 06 Sep 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
बाजार बंद
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। सवर्ण संगठनों ने गुरुवार को एससी-एसटी संशोधन अधिनियम के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। इसके चलते जिलेभर के प्रमुख बाजार बंद रहे। वहीं, एक घंटे तक पैसेंजर ट्रेन को रोके रखा। उधर, शहर में जगह-जगह जाम लगाकर प्रदर्शन किया गया। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। बाद में कलक्ट्रेट तक विरोध जुलूस भी निकाला। इस दौरान बारिश भी आंदोलनकारियों को रोक नहीं सकी। बाद में आंदोलनकारियों ने अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन दिया।
सवर्ण संगठनों ने एससी-एसटी एक्ट संशोधन के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया था। इस दौरान जिलेभर में बाजार बंद रहे। वहीं, शहर में करणी सेना, सर्व समाज, क्षत्रिय महासभा और ब्राह्मण महासभा ने जमकर प्रदर्शन किया। करणी सेना के पदाधिकारी सुबह करीब दस बजे करहल चौराहा से जुलूस के रूप में निकले। युवाओं ने प्रमुख बाजारों को बंद कराया। इसके बाद बड़ा चौराहा पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया और जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सौरभ राठौर, सतेंद्र चौहान, सौरभ अग्निहोत्री, राजाबाबू चौहान, मोहित मिश्रा मौजूद रहे।
उधर, सर्व समाज के कार्यकर्ताओं ने भी बाजार बंद कराया। कलक्ट्रेट से कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। शहर के ईशन नदी के पुल पर सांकेतिक जाम लगाया। इसके बाद बड़ी संख्या में युवा ईशन नदी तिराहा पर एकत्रित हो गए। दोपहर करीब 12 बजे यहां युवाओं ने जाम लगा दिया। सड़क पर ही धरने पर बैठे युवाओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ही भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा यहां डेढ़ घंटे तक जाम लगाए रहे। दोपहर करीब एक बजे शुरू हुई बारिश के बीच जाम लगाकर धरने पर बैठे रहे।
विज्ञापन
करीब डेढ़ बजे बारिश के बीच सर्व समाज और सर्व ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जाम खुल सका। इस दौरान सर्व समाज कार्यकर्ता सुमित चौहान, गौरव चौहान, सृजन चौहान, उदयपाल सिंह, भरत सिंह, राजन चौहान, बॉबी भदौरिया, विनय भैय्या, ज्ञानेंद्र चौहान, गौरव राठौर, सोनू पांडेय, अंकित चौहान, पवन चौहान, पिंकू सिकरवार, राम राजावत आदि मौजूद रहे। वहीं सर्व ब्राह्मण महासभा के जिला प्रभारी रामप्रकाश पांडेय, नगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, रजत पचौरी, प्रवीन अवस्थी, पिंकू पांडेय, ब्रह्मानंद आदि मौजूद रहे।