{"_id":"5b7eb9b442c7924650408fec","slug":"31535031732-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलटी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से पलटी कार, युवक की मौत
Updated Thu, 23 Aug 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-करहल। थाना क्षेत्र के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार का टायर फटने से कार पलट गई। हादसे में कार चला रहे युवक की मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटी घायल हो गए। लखनऊ के खुरमनगर चौक निवासी विनोद कुमार गर्ग गुरुवार को पत्नी माया और पुत्री स्मृति के साथ आगरा से लखनऊ कार द्वारा वापस लौट रहे थे।
सुबह करीब 11 बजे कार जब थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंची, तभी अचानक कार का टायर तेज आवाज के साथ फट गया। टायर फटते ही गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सैफई भिजवाया। सैफई में डॉक्टरों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। वहीं पत्नी और पुत्री इलाज के लिए भर्ती किया गया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के पलए इटावा भेजा गया है। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
करहल। आगरा-इटावा नेशनल हाईवे पर गांव कठफोरी के पास तेज रफ्तार से जा रही एंबुलेंस ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक पर बैठीं सुषमा पांडे निवासी गांव धनमऊ थाना बिछवां की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा पुत्र सचिन पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।