{"_id":"5afc68484f1c1bd5408b5ce5","slug":"31526491208-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लू ने किया लाल, पारा 42 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लू ने किया लाल, पारा 42 के पार
Updated Wed, 16 May 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
summer season
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बुधवार को दोपहर में जिले का पारा 42 डिग्री रहा। चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में बंद रहने को मजबूर किया, तो लू के थपेड़ों ने चेहरे लाल कर दिए। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
बुधवार को भीषण गर्मी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। बिजली गुल होने से पेयजल की किल्लत हो गई। सुबह सूरज चढ़ने के साथ दोपहर तक गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखा दिया।
गर्मी के चलते बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। शहर के प्रमुख बाजार घंटाघर, बाबूगंज, गांधी मार्केट, सुभाष मूर्ति, किराना, बजरिया, बांसमंडी, मेहता पार्क, सब्जी मंडी खाली नजर आए।
विज्ञापन
मौसम में बदलाव से बीमारियां बढ़ रही हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में मरीजों की कतारें लगी रहीं। बच्चों में उल्टी, दस्त, बुखार, सर्दी जुकाम आदि बीमारियां हो रही हैं। ओपीडी में बुधवार को 2000 से ज्यादा मरीजों ने पंजीकरण कराया। निजी डाक्टरों के यहां मरीजों की भीड़ लगी रही।
बुधवार को जाम ने लोगों को खासा परेशान किया। जीटी रोड पर पूरे दिन वाहनों की कतारें लगी रहीं। जनता दुर्गा मंदिर चौराहा, जिला अस्पताल, घंटाघर चौराहा, हाथी गेट पर वाहन फंसे रहे।